Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Patratu पावर प्लांट से होने लगा बिजली का उत्पादन, इस दिन से शुरू हो जाएगी आपूर्ति
    झारखंड

    Patratu पावर प्लांट से होने लगा बिजली का उत्पादन, इस दिन से शुरू हो जाएगी आपूर्ति

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची-रामगढ़ के पतरातू सुपर थर्मल पावर से इस माह के अंत तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा. मिली जानकारी के अनुसार इसकी पहली यूनिट मंगलवार को दिन के 9.14 बजे सफलतापूवर्क ग्रिड से जोड़ दी गयी है. पहले दिन के ट्रायल में 100 मेगावाट तक बिजली उत्पादन हो रहा था. इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि 31 मार्च तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा. यह सारी बिजली जेबीवीएनएल को मिलेगी.

    अदाणी पावर के बाद 800 मेगावाट की यूनिट का यह दूसरा पावर प्लांट

    झारखंड में अदाणी पावर के बाद 800 मेगावाट की एक यूनिट का यह दूसरा पावर प्लांट है. गोड्डा स्थित अदाणी पावर प्लांट में 800-800 मेगावाट की दो यूनिट है. कुल 1600 मेगावाट उत्पादन हो रहा है. वहीं पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट में पहले फेज में 800-800 मेगावाट की तीन यूनिट बननी है. पहली यूनिट 31 मार्च तक तथा शेष दो यूनिट इस वर्ष के अंत तक उत्पादन करने लगेगी.

    पतरातू में कुल 4000 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट बनाया जाना है. जिसमें प्रथम चरण में 2400 मेगावाट का उत्पादन इसी वर्ष होने लगेगा. शेष 1600 मेगावाट के लिए यूनिट निर्माण की प्रक्रिया अगले वर्ष से शुरू की जायेगी. तीन यूनिट से 80 प्रतिशत बिजली यानी कि 1960 मेगावाट झारखंड को मिलने लगेगी. तब राज्य बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन जायेगा.

    ऐतिहासिक दिन : CEO

    पीवीयूएनएल के CEO आरके सिंह ने कहा कि यह हमारे लिये ऐतिहासिक दिन है. आज हमने पहली यूनिट को सिंक्रोनाइज कर 100 मेगावाट तक उत्पादन किया है. यह हमारी टीम भावना, हमारे प्रमोटर जेबीवीएनएल और झारखंड सरकार के सहयोग से हो सका है. उन्होंने इस सफलता के लिए पीवीयूएनएल, एनटीपीसी और भेल की टीमों के अटूट प्रयास, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की. उन्होंने कहा कि पीवीयूएनएल का अगला लक्ष्य यूनिट एक के लिए इस वित्तीय वर्ष के भीतर वाणिज्यिक संचालन तिथि प्राप्त करना है. इसके अलावा, कंपनी वित्तीय वर्ष 2025-26 में फेज-एक की बची हुई दो इकाइयों की कमीशनिंग के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे भारत की विद्युत उत्पादन क्षमता को और बढ़ावा मिलेगा.

    Also Read : अमन साहू गैंग के तीन गुर्गे अरेस्ट, विपिन मिश्रा पर चलाई थी गो’ली

    100 MW 100 मेगावाट 31 मार्च 31st March 800 MW 800 मेगावाट energy grid jbvnl Patratu power generation Ramgarh ranchi successful Super Thermal Power Trial Unit ऊर्जा ग्रिड जेबीवीएनएल ट्रायल पतरातू बिजली उत्पादन यूनिट रांची रामगढ़ सफलतापूवर्क सुपर थर्मल पावर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 12 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article लाखों की कफ सिरप के साथ तीन धंधेबाज अरेस्ट, होली पर सप्लाई करने की थी तैयारी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.