Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 12:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»निर्वाचित प्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में नैतिकता बनाए रखनी चाहिए: नायडू
    देश

    निर्वाचित प्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में नैतिकता बनाए रखनी चाहिए: नायडू

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पणजी : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को निर्वाचित प्रतिनिधियों से सार्वजनिक जीवन में गरिमा और नैतिकता बनाए रखने का आह्वान किया।

    श्री नायडू ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के दौरान यह बात कही। उप राष्ट्रपति ने कहा, “मैं सभी लोगों, विशेषकर जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक जीवन में गरिमा और नैतिकता बनाए रहने का आह्वान करता हूँ।”

    श्री नायडू ने कहा, “हम जब देखते हैं कि संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा, राज्यों की विभिन्न विधानसभाओं में कुछ घटनाएं हो रही हों, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कुछ घटनाएं हो रही हैं और वे हिंसक मोड़ ले लेती हैं, ऐसी घटनाओं को टाला जाना चाहिए क्योंकि इससे लोकतंत्र कमजोर होगा और जनता का इससे मोहभंग हो जाएगा।”

    उपराष्ट्रपति ने कहा, “राज्यपाल एक संवैधानिक प्राधिकरण है, विधायिका एक निर्वाचित निकाय है और संसद एक सर्वोच्च स्थान है, जहां कानून बनाए जाते हैं। हमें सभी संस्थानों का सम्मान करना चाहिए। लोकतंत्र में अगर आप किसी चीज काे पसंद नहीं करते हैं तो उसकी आलोचना करें। अगर आप को बजट पसंद नहीं है तो आप उसकी आलोचना कर सकते हैं। अगर आपको सरकार पसंद नहीं है तो आपको धैर्य रखना होगा, आप शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर सकते हैं और अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं।”

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोगों के जनादेश का सम्मान करने के लिए धैर्य रखना चाहिए। यह सभी राजनीतिक दलों को ध्यान में रखना चाहिए। किसी तरह की हिंसा से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्रिकेटर मिताली राज बनीं ऊषा इंटरनेशनल की ब्रांड एंबेसेडर
    Next Article बिहार : सारण में दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दिघा में रथयात्रा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन, CCTV और वॉच टावर से हो रही निगरानी

    June 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई : लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकियों के दो पनाहगार गिरफ्तार

    June 22, 2025
    टेक्नोलॉजी

    भारत का स्वदेशी तेजस MK1A फाइटर जेट तैयार, इस माह से शुरू होगी डिलीवरी

    June 22, 2025
    Latest Posts

    दिघा में रथयात्रा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन, CCTV और वॉच टावर से हो रही निगरानी

    June 22, 2025

    BJP में शामिल होने के बाद रघुवर दास पहली बार मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से

    June 22, 2025

    भ्रष्टाचार के खिलाफ SVU ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 22, 2025

    रांची रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में गंदगी का भंडाफोड़

    June 22, 2025

    रक्सौल में नेपाल बॉर्डर पर इराकी नागरिक गिरफ्तार, अवैध प्रवेश की कोशिश नाकाम

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.