Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 6:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»इस रेफरल अस्पताल को अपग्रेड करने का प्रयास जारी रहेगा : मंत्री शिल्पी
    जोहार ब्रेकिंग

    इस रेफरल अस्पताल को अपग्रेड करने का प्रयास जारी रहेगा : मंत्री शिल्पी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 12, 2025Updated:February 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेफरल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को मांडर रेफरल अस्पताल के नये भवन का उदघाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस रेफरल अस्पताल ने ना जाने कितने लोगों को नया जीवन दिया। समय के साथ अस्पताल भवन का भी कायाकल्प जरूरी था। जब से मांडर की जनता ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना, तब से अस्पताल परिसर को नया रूप, नया जीवन देने के प्रयास में लगी थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मांडर रेफरल अस्पताल नजीर साबित होगा।

    उन्होंने कहा कि आज नौ करोड़ 21 लाख 15 हजार रुपए से ज्यादा की लागत से नवनिर्मित भवन सबके सामने है। इस रेफरल अस्पताल के साथ भले ही मांडर का नाम जुड़ा हो, पर हकीकत ये है कि इस अस्पताल में खलारी, बुड़मू, चान्हो जैसे सीमावर्ती प्रखंड और उसके गांव के लोग बेहतर इलाज के लिए यहां रोजाना आते है। अस्पताल के नये भवन के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपकरण की भी व्यवस्था जरूरी है। आज लोग गंभीर बीमारियों के लिए भले ही बड़े अस्पताल या बड़े शहरों की तरफ रुख करते हो, पर कोशिश ये होनी चाहिए की गंभीर बीमारी को छोड़ बाकी का इलाज इसी अस्पताल में हो सके।

    मंत्री ने कहा कि अगर आप और हम स्वस्थ रहेंगे, तभी स्वस्थ समाज का भी निर्माण संभव है। मेरा इस रेफरल अस्पताल को समय के साथ अपग्रेड करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। मंत्री ने बुढ़ा खुखरा स्थित सरकारी हाई स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में भी भाग लिया। मंत्री के सौजन्य से इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था । इस स्वास्थ्य मेले में हड्डी रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों निःशुल्क परामर्श दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। दिन भर इस स्वास्थ्य मेले में लोगों का आना जाना लगा रहा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की वंडरलैंड स्कूल मांडर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से वो प्रभावित भी हुई। उन्होंने स्कूली बच्चों से मन लगा कर पढ़ने और भविष्य में कुछ बन कर दिखाने की अपील की।

    Also Read : घर पर खू’न से लथपथ मिली जवान की बॉडी, सर्विस पिस्टल से चली गो’ली

    Efforts will continue to upgrade this referral hospital: Minister इस रेफरल अस्पताल को अपग्रेड करने का प्रयास जारी रहेगा : मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर पर खू’न से लथपथ मिली जवान की बॉडी, सर्विस पिस्टल से चली गो’ली
    Next Article जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का किया भंडाफोड़, चार शातिर धराये

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025
    झारखंड

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    Latest Posts

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.