Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»साहेबगंज एसपी नौशाद आलम से ईडी आज करेगी पूछताछ
    क्राइम

    साहेबगंज एसपी नौशाद आलम से ईडी आज करेगी पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2023Updated:November 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) के अधिकारी बुधवार को साहेबगंज के एसपी नौशाद आलम से पूछताछ करेंगे. सुबह 11 बजे हिनू स्थित ईडी कार्यालय बुलाया गया है. झारखंड के पहले आईपीएस अधिकारी नौशाद आलम हैं, जिन्हें ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची बुलाया है. आईपीएस नौशाद आलम पर कई गंभीर आरोप लगे हैं.

    एसपी पर यह है गंभीर आरोप

    एसपी पर आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन मामले में ईडी के अहम गवाह रहे विजय हांसदा को गवाही से मुकरने के लिए दबाव बनाया. ईडी को इससे संबंधित कई सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर एसपी का बयान लिया जाना है.

    विजय हांसदा ने ईडी को दी थी ये जानकारी

    पूर्व में विजय हांसदा ने ईडी को जानकारी दी थी कि साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर पंकज मिश्रा व उनके सहयोगी अवैध खनन कर रहे हैं. विजय हांसदा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अवैध खनन रोकने की कोशिश की तो पंकज मिश्रा के सुरक्षा गार्ड ने मारपीट कर भगा दिया था. सभी एके-47 लिए हुए थे. उसने स्थानीय पुलिस में भी इसकी शिकायत की थी और हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल की थी. इसके बाद ही ईडी ने उसे अपना गवाह बनाया था, लेकिन विजय हांसदा बाद में अपना बयान वापस ले लिया और कहा कि याचिका उसने दाखिल नहीं की थी.

    ऑडियो वायरल समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है ईडी

    विजय हांसदा के गवाही से मुकरने के मामले में पूर्व में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें विजय हांसदा गवाही से नहीं मुकरने के एवज में दूसरे पक्ष से रुपयों की मांग कर रहा था. ईडी उक्त वायरल ऑडियो की सच्चाई खंगाल रही है. इसके अतिरिक्त ईडी ने अपने सर्विलांस, मानव इनपुट व अन्य छानबीन के आधार पर यह पाया कि विजय हांसदा को मुकरने के लिए दबाव बनाने में एसपी साहिबगंज भी एक अहम कड़ी है, जिनसे पूछताछ आवश्यक है. इसके बाद ही ईडी ने उन्हें समन भेजा था.

    अवैध खनन ईडी एसपी जोहार लाइव नौशाद आलम पूछताछ साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखान सुरक्षा निदेशक ने किया पचुवाड़ा सेंट्रल कोल माइंस का निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश 
    Next Article Aaj ka Rashifal,22 November 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.