Joharlive Team
रांची। झारखंड में आशियाना के नाम पर अरबों की ठगी करने वाले संजीवनी बिल्डकॉन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम ने संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक जयंत दयाल नंदी की पत्नी अनिता दयाल के नाम पर छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खरीदे गए फ्लैट और कंपनी के ही अन्य निदेशक श्याम किशोर गुप्ता के नाम पर रांची के कांके के होचर स्थित दो भूभागों को जब्त कर कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए दोनों संपत्ति का बाजार मुल्य कभी करोड़ों में है।
किस किस संपत्ति को किया गया जब्त
पांच अप्रैल 2010 को संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक श्याम प्रसाद गुप्ता के नाम पर कांके के होचर मौजा में 1.28 एकड़ जमीन की खरीद की गई थी। इस जमीन के 29.6 डिसमिल हिस्सा को ईडी ने शुक्रवार को जब्त किया। इडी ने कांके थाना क्षेत्र में ही 6 अप्रैल 2010 को खरीदी गई 26 डिसमिल जमीन के दो प्लाट 328 और 329 को जब्त किया है। यह जमीन भी श्याम किशोर के नाम पर ही खरीदी गई थी। जयंत दयाल नंदी की पहली पत्नी अनिता दयाल नंदी के नाम पर छतीसगढ़ के रायपुर के कबीरनगर, हीरापुर में श्याम चैंबर में फ्लैट है। इस फ्लैट की सरकारी कीमत 30 लाख 28 हजार के करीब है। ईडी की एक टीम रायपुर भी गई थी। रायपुर स्थित फ्लैट को सीलकर ईडी ने जब्ती का नोटिस चिपकाया है।
2012 से अंडरग्राउंड है जयंत दयाल नंदी
रांची में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट के जरिए अरबों की ठगी करने वाला जयंत दयाल नंदी साल 2012 से अंडरग्राउंड है। संजीवनी बिल्डकॉल के संचालक जयंत नंदी, उसकी पत्नी अनामिका नंदी, अनिता नंदी, निदेशक श्याम किशोर गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ सीबीआई ने 32 एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर ईडी ने अलग से मनी लाउंड्रिंग के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। केस में सारे आरोपी जेल गए, लेकिन जयंत दयाल नंदी के बारे में एजेंसियों को अबतक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला।
संजीवनी बिल्डकॉन की करोड़ों की संपत्ति ईडी ने की जब्त, रांची की जमीन व छतीसगढ़ के रायपुर का फ्लैट जब्त
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article झारखंड पर तूफान ‘बुलबुल’ के बादल, हो सकती है बारिश
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




