हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा रथ बरही, पदमा और कटकमसांडी में पहुंची. सांसद मनीष जायसवाल ने बरही विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा, बहुत हुआ अत्याचार, अब भ्रष्ट झारखंड सरकार को बदलेंगे. यात्रा के दौरान सांसद ने लोगों को वर्तमान झामुमो, कांग्रेस और राजद सरकार के खिलाफ जागरूक किया. इतना ही नहीं सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की उम्मीद जताई.
इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के ही पदमा, सरैया और गरवा में परिवर्तन यात्रा रथ से लोगों को संबोधित किया. फिर हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित कटकमसांडी प्रखंड कुरहागढ़ा, डाटो, एदला, बाझा, बंझिया मोड़ होते हुए कटकमसांडी बाज़ार में परिवर्तन यात्रा रथ के माध्यम से सांसद मनीष जायसवाल ने लोगों को वर्तमान भ्रष्ट झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम किया. इस यात्रा में राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, श्रद्धानंद सिंह, किशोरी राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.
परिवर्तन यात्रा में सांसद मनीष जायसवाल ने भरी हुंकार, झारखंड की गठबंधन सरकार को बताया भ्रष्ट

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

