बोकारो: बेरमो कोयलांचल में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की कार्यसमिति की बैठक ढोरी क्षेत्र में हुई. बैठक में सीसीएल के कार्यसमिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बताया कि 17 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 26 सितंबर को महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी और 30 सितंबर को दरभंगा हाउस रांची के मुख्य द्वार पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया जाता. विनय कुमार सिंह ने भी धरने में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भाग लेने की बात कही. बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, सदस्यता विस्तार और कामगारों की समस्याओं पर चर्चा की गई. इस अवसर पर बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ के कई नेता उपस्थित थे. जिन्होंने आंदोलन की सफलता के लिए एकजुटता दिखाई.
सीसीएल सीकेएस कार्यसमिति की बैठक, 30 को दरभंगा हाउस के बाहर देंगे धरना

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

