Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 12:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुर्गा बाड़ी : 141 सालों से न बदला प्रतिमा का स्वरूप, न बदले पूजा के रीति-रिवाज
    झारखंड

    दुर्गा बाड़ी : 141 सालों से न बदला प्रतिमा का स्वरूप, न बदले पूजा के रीति-रिवाज

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आज पितृ पक्ष का अंतिम दिन है. और आज के दिन को ही महालया भी कहा जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार आज के दिन सभी पितरों की धरती से विदाई होती है और माता रानी का धरती पर आह्वान किया जाता है. कल से नवरात्रि शुरू होने वाली है. जिसे लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है. लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां दुर्गा पूजा के लिए कोई भव्य पंडाल नहीं बनाया जाता. बल्कि साधारण तरीके से मां की पूजा होती है. इस जगह की पूजा बहुत ही खास है. जहां सालों से न तो प्रतिमा का स्वरूप बदला और न ही रीति रिवाज. हम बात कर रहे है मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक स्थित दुर्गाबाड़ी की. जहां पिछले 141 वर्षों से बंगाली समुदाय पूजा करता आ रहा है. बंगाल से आए कुछ लोगों ने एक कमेटी का गठन किया था. जिसे नाम दिया गया श्री श्री हरि सभा दुर्गा पूजा समिति. इसके बाद से आजतक बंगाली रीति रिवाज से दुर्गाबाड़ी में मां की आराधना की जा रही है.

    पूजा के समय मुहूर्त का भी ख्याल

    यहां पर बाकी जगहों की तरह नवरात्रि के 9 दिन पूजा नहीं होती बल्कि सृष्टि से मां दुर्गा की पूजा शुरू होती है. कमेटी के सहसचिव ने बताया कि यहां पारंपरिक तरीके से पूजा होती है. पूजा के समय मुहूर्त का भी ख्याल रखा जाता है. यहां पर मूर्ति भी हर वर्ष एक जैसी ही होती है. मूर्ति का रूप या श्रृंगार बदला नहीं जाता. मूर्तिकार भी कई पीढ़ियों से दुर्गाबाड़ी में प्रतिमा का निर्माण कर रहे है.

    कंधे पर ले जाते है मां की प्रतिमा

    दुर्गा बाड़ी में प्रतिमा का विसर्जन भी विशेष तरीके से होता है. अन्य पूजा पंडालों की तरह विसर्जन में वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. बल्कि श्रद्धालु मां की प्रतिमा कंधे पर विसर्जन के लिए ले जाते है. नवरात्र के नौवें दिन यानी कि नवमी को पूजा के बाद बलि प्रथा होती है. दुर्गा बाड़ी में गन्ने और बड़े नींबू की बलि दी जाती है. चूंकि दुर्गा बाड़ी प्रांगण में भगवान कृष्ण का भी मंदिर है. इसलिए वहां पर अहिंसक बलि दी जाती है. कमेटी के सदस्य सेवा भाव से लगभग सैकड़ों वर्षों से मां दुर्गा की पूजा करते आ रहे है.

     

     

    141 years 141 साल ancestors call. johar live customs Day earth Farewell form last Mahalaya Mata Rani mythological belief no change pitru paksha ranchi statue worship अंतिम आह्वान. जोहार लाइव दिन धरती न बदला पितरों पितृ पक्ष पूजा पौराणिक मान्यता प्रतिमा महालया माता रानी रांची रीति रिवाज विदाई स्वरूप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशांति समिति के बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश
    Next Article मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजयुमो का एक दिवसीय धरना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.