Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका : कोविड-19 को लेकर उपायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण, जांच व रख रखाव की ली जानकारी
    झारखंड

    दुमका : कोविड-19 को लेकर उपायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण, जांच व रख रखाव की ली जानकारी

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्पेशल कोविड अस्पताल दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त ने वहां मौजूद चिकित्सकों से कोविड-19 के बचाव के लिए संक्रमित व्यक्तियों का उपचार, जांच व रख रखाव, स्वच्छता व उपलब्ध सामग्री को लेकर जानकारी ली।

    उन्होंने चिकित्सकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, ताकि आने वाले समय में लोगों को जिला स्तर पर बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उपायुक्त ने बताया कि दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल को स्पेशल कोविड अस्पताल के रूप में चयनित किया गया है। वहीं स्पेशल कोविड अस्पताल के सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव व रोकथाम से संबंधित परीक्षण दिया गया है।

    टीम में प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में कोई कोविड पॉजिटिव मरीज आता है तो उन्हें इसी हॉस्पिटल में रखा जाएगा। उनका इलाज इसी अस्पताल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में होने वाले सामान्य इलाज को दूसरे अस्पताल में टैग किया गया है, ताकि अन्य मरीजों को कोरोना महामारी से दूर रखा जा सके।

    दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में केवल कोविड पॉजिटिव मरीजों का ही इलाज होगा। उन्होंने कहा कि हर कोविड अस्पताल का एसओपी बना हुआ है, उसका अनुपालन किया जाएगा। गंभीर मरीजों के लिए अलग से 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। साथ ही साथ जो स्वास्थ्य कर्मी उनके इलाज के लिए नियुक्त किए जाएंगे उनके सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दुमका जिला से 6 सैंपल जांच किये गए थे जिसमें सभी के नकारात्मक रिपोर्ट प्राप्त हुए है।

    जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है कि अगर कोई कोरोना का मरीज पाया जाएगा तो उनका इलाज इस अस्पताल में किया जा सकेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, सिविल सर्जन, जिला योजना पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : लॉकडाउन में लोगों को घर पर ही उपलब्ध हो रहे डॉक्टरों की सलाह व उपचार
    Next Article सरायकेला-खरसावां जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक भी मरीज नहीं : उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.