
Johar Live Desk : भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला आम मसाला जीरा सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर जीरे का पानी रोज सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जीरे में मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण इसे एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा बनाते हैं।
डाइजेशन से लेकर वजन कम करने तक फायदेमंद
जीरे का पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर पेट में गैस, सूजन या एसिडिटी की समस्या हो रही हो, तो जीरे का पानी राहत देता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर को करता है डिटॉक्स
जीरे में मौजूद विटामिन C, A और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। रात में इसका सेवन करने से शरीर सोते समय डिटॉक्सीफाई होता है।
दिल और ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल में
रिसर्च के मुताबिक, जीरे का पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है और डायबिटीज़ मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है।
स्किन और बालों को बनाता है हेल्दी
जीरे का पानी त्वचा और बालों की सेहत में भी सुधार लाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बालों को मजबूत बनाते हैं और त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं।
क्या कहती है रिसर्च?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, जीरे में थाइमोल और क्यूमिन एल्डिहाइड जैसे तत्व होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखने और हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है।