Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा को जीत दिलाने तक चैन से नहीं रहेंगे, 20 को मनाएंगे दिवाली: डॉ. मोहन यादव
    झारखंड

    भाजपा को जीत दिलाने तक चैन से नहीं रहेंगे, 20 को मनाएंगे दिवाली: डॉ. मोहन यादव

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: देवघर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नारायण दास के पक्ष में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मोहनपुर के हटिया मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि देवघर में दानवों का अत्याचार खत्म करेंगे और देवताओं का शासन लाएंगे. हमे सनातन संस्कृति को देखना है. देश को नम्बर वन देश बनाना है. राज्य सरकार ने माताओं से झूठ बोला, चूल्हे में पानी डाल दिया. जेल जाने वाले हेमंत सोरेन को डूब मरना चाहिए. मोदी जी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं. लेकिन हेमंत सरकार ने अपनी पत्नी को विधायक बनाया. चुनाव में एक-एक हिसाब चुकता करना है. इसकी संस्कृति नफरत की संस्कृति है. बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारी बहन-बेटियों को बर्बाद करना चाह रहे हैं. लेकिन विरोधियों से डरने की जरूरत नहीं है। महाकाल और बैधनाथ में कोई फर्क नहीं है. मोदी की सरकार देश के दुश्मनों को घर मे घुस कर मार रही है. झारखंड की माता और बहनों को गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपए हर माह देंगे. घर, इलाज का सारा खर्च देंगे. युवाओं को 2 लाख रोजगार देंगे। सच्ची दिवाली 20 तारीख को मनाना है. जबतक भाजपा को जीता नहीं देंगे, तबतक चैन से नहीं रहेंगे.

    देवघर का अभूतपूर्व विकास हुआ है : सांसद

    गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मोदी जी पीएम बने बाद देवघर का अभूतपूर्व विकास हुआ है. क्योंकि यहां सांसद विधायक दोनों एक ही पार्टी के थे.

    मंईयां सम्मान सास- बहू को लड़ाने वाली योजना है : नारायण दास

    भाजपा प्रत्याशी नारायण दास ने कहा कि लगातार दूसरी बार मोहनपुर में राजद के तिलिस्म को भाजपा ने तोड़ा है. यह चुनाव नहीं चुनौती है. यह चुनाव देवघर की जनता के सम्मान का चुनाव है. इसलिए 20 नवंबर को वोट करे. मंईयां सम्मान योजना सास- बहू को लड़ाने वाली योजना है. 10 साल तक जनता के सुख-दुःख में खड़ा रहा. प्रशासन प्रताड़ित किया. नामांकन के दिन एसडीओ ऑफिस में विपक्षी ने विवाद किया. फिर मेरी जाति को लेकर अनावश्यक विवाद किया गया. मौके पर सहरसा विधायक आलोक रंजन झा, विधानसभा अशोक सिंह, जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, मिथिलेश सिन्हा, रीता चौरसिया समेत अन्य भाजपा के नेतागण मौजूद थे.

    गोगो दीदी योजना चुनावी सभा झारखंड डॉ. मोहन यादव देवघर देवघर विकास देवघर विधानसभा नारायण दास प्रत्याशी बांग्लादेशी घुसपैठिए बैधनाथ भाजपा भाजपा नेताओं मईया सम्मान योजना मध्यप्रदेश महाकाल मुख्यमंत्री मोदी जी मोहनपुर राज्य सरकार रोजगार विवाद सनातन संस्कृति सहरसा विधायक आलोक रंजन झा सास-बहू सांसद निशिकांत दुबे हटिया मैदान हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के लोग झूठे वादे करते हैं, पार्टी तोड़ने का काम करते हैं और समाज में विभाजन फैलाते हैं: हेमंत सोरेन
    Next Article बीजेपी तलवार देना चाहती है, हम कलम और नौकरी देना चाहते हैं: तेजस्वी यादव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.