Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा के लोग झूठे वादे करते हैं, पार्टी तोड़ने का काम करते हैं और समाज में विभाजन फैलाते हैं: हेमंत सोरेन
    झारखंड

    भाजपा के लोग झूठे वादे करते हैं, पार्टी तोड़ने का काम करते हैं और समाज में विभाजन फैलाते हैं: हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2024Updated:November 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चक्रधरपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज चक्रधरपुर पहुंचे और यहां विधानसभा चुनाव के सिलसिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में वोट की अपील की. इस दौरान सीएम ने भाजपा पर जोरदार हमला किया और कहा कि भाजपा के लोग झूठे वादे करते हैं, पार्टी तोड़ने का काम करते हैं और समाज में विभाजन फैलाते हैं. सीएम ने आगे कहा कि भाजपा का इतिहास झूठ और धोखे से भरा हुआ है.

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य के विकास को रोककर झारखंड को गरीब और पिछड़ा बना दिया है. सीएम ने कहा, “हमारी सरकार ने राज्य के हर नागरिक के हित में कई फैसले लिए हैं. पहले जहां कुछ ही लोगों को पेंशन मिलती थी, अब हमने कानून बना दिया है कि हर किसी को पेंशन मिलेगा.” सुखराम उरांव को लेकर सीएम ने कहा, “सुखराम उरांव पहले भी इस क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं और उन्होंने पांच साल तक यहां की समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुँचाया. वे आपके बीच में सिपाही की तरह काम करते रहे हैं, इसलिए हमने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है.”

    मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए कई पहल की हैं, जिसमें बिजली बिल माफ करना और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देना शामिल है. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए 1,000 रुपये प्रति माह की राशि भेजने के अपने निर्णय का उल्लेख किया और कहा कि दिसंबर से यह राशि बढ़कर 2,500 रुपये होने जा रही है. सीएम ने भाजपा के खिलाफ तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “भाजपा वाले 50-60 हेलीकॉप्टर लेकर राज्य में मंडरा रहे हैं. आप लोग तैयार हो जाइए, तीर और धनुष के साथ उन्हें गिराने का काम करें। कोरोना काल में जब लोग फंसे थे, तो हमारी सरकार ने हवाई जहाज से उन्हें घर पहुँचाया.”

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है और आगामी चुनाव में फिर से उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 1 लाख रुपये तक भेजे जाएंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक बार फिर झामुमो को सत्ता में लाकर राज्य के विकास की गति को तेज करें. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग कभी भी सही काम नहीं करते और हमेशा जनता को धोखा देते हैं.

    000 रुपये महिलाओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली आदिवासी अधिकार. कोरोना काल चक्रधरपुर चुनावी अपील चुनावी प्रचार झामुमो झारखंड का विकास झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड सरकार झूठे वादे पेंशन योजना बिजली बिल माफी भाजपा भाजपा की नीतियां भाजपा पर हमला भ्रष्टाचार महिलाओं के लिए योजना मुख्यमंत्री विकास समाज में विभाजन सरकारी योजनाएं सीएम हेमंत सोरेन सुखराम उरांव हेलीकॉप्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 बार के विधायक मतीन अहमद ने छोड़ी कांग्रेस, केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी किया ज्वाइन
    Next Article भाजपा को जीत दिलाने तक चैन से नहीं रहेंगे, 20 को मनाएंगे दिवाली: डॉ. मोहन यादव

    Related Posts

    क्राइम

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    June 10, 2026
    झारखंड

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026
    झारखंड

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026
    Latest Posts

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    June 10, 2026

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026

    चलती स्कूटी पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद कटा 5 हजार का चालान

    June 10, 2026

    बारात से लौट रही बस पलटी, दो की मौ’त, 36 से अधिक घायल

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.