Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 9:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान जगह-जगह उत्पात, फायरिंग और पत्थरबाजी में पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल, 40 से अधिक गिरफ्तार
    झारखंड

    बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान जगह-जगह उत्पात, फायरिंग और पत्थरबाजी में पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल, 40 से अधिक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। तनावपूर्ण माहौल के बीच भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नालंदा और रोहतास में सबसे अधिक बवाल हुआ। दोनों जगहों पर दो-दो प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए क्रमशः 27 और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसकर्मी, महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशान ने धारा-144 लगा दी है। वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।

    नालंदा में रामनवमी के दूसरे दिन शुक्रवार को माहौल तब खराब हुआ, जब बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित शोभायात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें सात लोग गोली लगने से घायल हो गए।

    एक यात्री बस सहित दर्जन भर छोटे-बड़े वाहन के अलावा तकरीबन आधा दर्जन दुकानों में उपद्रवियों ने आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धारा-144 लगा दी गई है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है।

    वहीं, रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना के नवरतन बाजार, गोला रोड समेत कुछ अन्य मोहल्लों में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच झड़प होने के बाद जमकर पथराव हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। आधा दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां भी निषेधाज्ञा लागू है। एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले में फिलहाल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    वायरल वीडियो के आधार पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। देर रात कुछ समय के लिए माहौल अशांत होने के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। तीन जिले की पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है। कैमूर, औरंगाबाद और भोजपुर जिले की पुलिस समेत एसएसबी की कंपनी को प्रभावित इलाके में तैनात हैं।

    वहीं, गया में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में बवाल की खबर सामने आई। पहली घटना बेलागंज प्रखंड के चाकंद थाना क्षेत्र के डब्बू गांव में हुई। यहां रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई। पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें दो जवान चोटिल हुए हैं।

    बेलागंज के ही भेड़िया गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के झड़प के बाद पुलिस ने दो महिला सहित कुल छह नामजद लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मौके से उपद्रव में शामिल रौशन खातून पति जुमानी, आरजू खातून पति अरबाज, मो जमनउद्दीन, शिवरतन प्रसाद, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार सभी ग्राम भेड़िया को मौके से गिरफ्तार किया गया।

    तीसरी घटना जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भदेया बाजार में मुसेहना गांव की है। शुक्रवार को दोपहर बाद जुलूस लेकर जा रहे लोगों को एक पक्ष के लोगों द्वारा रोका गया, जिसपर हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्ष की ओर से मारपीट की गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं।

    भागलपुर जिले के नवगछिया के खरीक में मूर्ति विसर्जन के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हुई। इसमें एक महिला के घायल होने की खबर है। नवगछिया एसडीपीओ ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। शांति कायम की जा रही है।

    वहीं, औरंगाबाद के रफीगंज में लोहरगली मोड़ के पास रामनवमी जुलूस के दौरान मारपीट में राहुल कुमार और आयुष कुमार घायल हो गए। मेन रोड निवासी घायल राहुल कुमार ने प्राथमिकी कराई, जिसमें बस स्टैंड निवासी सुमित कुमार, अमित कुमार, थाना गली निवासी राजन कुमार, राहुल कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। बताया गया कि जुलूस के लिए निशुल्क पानी का शिविर लगाए थे। इसी दौरान राहुल टेबल पर चढ़ गया। मना करने पर गाली देते हुए तलवार चलाने लगा, जिससे दो युवक घायल हो गए।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना आएंगे, रविवार को सासाराम और नवादा में रैली
    Next Article साहिबगंज : आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों का बवाल, तीर धनुष से लैस आंदोलनकारियों ने दुकानें करवाईं बंद, कई जगह सड़क जाम

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने दी सावधान रहने की सलाह

    August 11, 2025
    झारखंड

    JSSC सहायक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, आधे से ज्यादा पद खाली

    August 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : हरमू रोड दुर्घटना : ग्रहरत्न दुकान संचालक का बेटा मोहित चला रहा था फॉर्च्यूनर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    August 10, 2025
    Latest Posts

    गाजा में इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौ’त, नेतन्याहू बोले – हमास हथियार डाले तो युद्ध कल खत्म हो सकता है

    August 11, 2025

    चेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला

    August 11, 2025

    महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च

    August 11, 2025

    झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने दी सावधान रहने की सलाह

    August 11, 2025

    JSSC सहायक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, आधे से ज्यादा पद खाली

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.