Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डबल इंजन की सरकार धनबाद को देगी एयरपोर्ट, रंगदारी से मिलेगी मुक्ति: बाबूलाल
    झारखंड

    डबल इंजन की सरकार धनबाद को देगी एयरपोर्ट, रंगदारी से मिलेगी मुक्ति: बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: धनबाद जिले में हो रहे भाजपा की प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग न सिर्फ मोदी विरोधी है बल्कि देश विरोधी भी है. यह तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं इनसे सावधान रहने की जरूरत है. वहीं इन्होंने सरयू राय पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे विधानसभा इलाकों में भी उन्हें घूमना चाहिए. वहीं उन्हें अगर चुनाव लड़ना है तो उनका स्वागत है. उन्होंने आगे कहा मजहब के आधार पर देश का विभाजन हुआ था. हमने 370, तीन तलाक को खत्म किया है. साथ ही कहा कि कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल में भारत आर्थिक तरक्की के मामले में महज एक पायदान नीचे आया जब्कि मोदी सरकार ने 5 वें नम्बर की अर्थव्यवस्था बनाया. भारत बहुत जल्द 3 नम्बर की अर्थव्यवस्था बनेगी. हमने दुनिया को वैक्सीन दिया, हमने मानवता की रक्षा की. 2014 से पहले भारत में दंगे, बम विष्फोट होता था, मोदी जी के पीएम बनने के बाद ने पाक के दुस्साहस को उसी के भाषा मे जवाब दिया, उन्हें घर में घुसकर मारा.

    देश सिर्फ पीएम मोदी के हाथों में सुरक्षित है. आज देश की प्रगति को रोकने के लिए भृष्टाचारियों का जुटान इंडी गठबंधन के रूप में हुआ है. बेहतर आर्थिक प्रगति एवं नेतृत्व के कारण आज दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदल गया है. धनबाद में सबसे बड़ी समस्या रंगदारी मांगने की रही है. विदेश में रहकर कोई रंगदारी मांग रहा है और DGP हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. आने वाले समय में झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी और गुंडों पर नकेल कसा जाएगा. बाबूलाल का बयान की एसपी कहता है कि अपराधियों को मैनेज कर लो यह सबसे खराब स्थिति है. बीजेपी की सरकार बनेगी तो अपराधी झारखंड छोड़ देंगे वरना उनकी मरम्मत हो जाएगी. उन्होंने हिंदी गठबंधन पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग देशद्रोही है.

    सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी, धनबाद विधायक सह लाकसभा सांसद प्रत्याशी ढुल्लू महतो, MLA विरंची नारायण, राज सिन्हा,  अपर्णा सेन गुप्ता,  लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू समेत तमाम प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. इसके साथ ही सम्मेलन में सभी चैम्बर्स के पदाधिकारी, व्यवसायी, समाजसेवी मौजूद रहे.

    डबल इंजन भाजपा राजनिति सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न थानों ने चलाया वाहन जांच अभियान, जुर्माना भी वसूला
    Next Article मेरे 90 सेकंड के भाषण से पूरे इंडिया गठबंधन में खलबली: पीएम मोदी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.