Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 11:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata : पश्चिम बंगाल में माओवादी नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय माओवादी नेता माधई पात्रा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, कोलकाता पुलिस ने एक अन्य माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को भी गिरफ्तार किया है, जिस पर झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हुगली जिले के जांगीपाड़ा निवासी माधई पात्रा का नाम बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सक्रिय माओवादी संगठनों से लंबे समय से जुड़ा हुआ रहा है। उसके आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियां माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका मान रही हैं।

    खराब स्वास्थ्य बना आत्मसमर्पण की वजह

    आत्मसमर्पण के बाद मीडिया से बातचीत में माधई पात्रा ने बताया कि पिछले काफी समय से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। शारीरिक कमजोरी और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उसने संगठन छोड़ने का निर्णय लिया। उसने कहा कि इस बारे में उसने संगठन के इनचार्ज मिहिर बेसरा से बातचीत की थी और अनुमति मिलने के बाद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। माधई पात्रा ने अपने साथियों से भी अपील करते हुए कहा कि जो लोग अभी जंगलों में सक्रिय हैं, वे भी मुख्यधारा में लौट आएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाकर सामान्य जीवन शुरू करें।

    माओवादी नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई

    इसी दिन कोलकाता पुलिस ने उत्तर काशीपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि श्रद्धा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में थी। सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा विश्वास पर झारखंड में कई गंभीर मामलों में संलिप्त होने का आरोप है और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।

    Also Read : हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    Double Blow to Maoist Network: Madhai Patra Surrenders and Female Naxalite Arrested माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और महिला नक्सली गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleथाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
    Next Article चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026
    जामताड़ा

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Latest Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.