Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 8:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»DM ने 11 BLO का रोका वेतन… जानें क्यों
    बिहार

    DM ने 11 BLO का रोका वेतन… जानें क्यों

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BLO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sheohar : बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन शिवहर जिले में इस कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की ग्रामीणों के साथ बहस की घटना ने प्रशासन का ध्यान खींचा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक ग्रामीण फॉर्म भरने और जरूरी कागजात की जानकारी मांग रहा था, लेकिन BLO ने उसकी मदद करने के बजाय बहस शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों और BLO के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

    जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई

    मामला सामने आते ही शिवहर प्रशासन ने फौरी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले 11 BLO का मानदेय स्थगित कर दिया है। DM विवेक रंजन मैत्रेय ने इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। डीएम ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे संबंधित BLO से जल्द से जल्द जवाब प्राप्त करें।

    “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

    DM विवेक रंजन मैत्रेय ने सख्त लहजे में कहा, “मतदाता पुनरीक्षण एक संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।”

    फॉर्म वापसी की प्रक्रिया तेज

    DM ने बताया कि जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण कार्य पूरा हो चुका है और अब BLO फॉर्म भरवाने व संग्रहण के कार्य में जुटे हैं। मतदाता सूची सुधार अभियान के तहत फॉर्म वापसी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सही तरीके से मतदाता सूची में शामिल करने के लिए BLO की सक्रियता जरूरी है।

    आगे भी सख्ती का निर्देश

    प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी लापरवाही या अनदेखी पाए जाने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जिम्मेदारी और पारदर्शिता की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

    Also Read : झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 13 जिलों में अलर्ट जारी

    administration argument Bihar BLO booth level officer Documents Election Commission Electoral Process form filling heated exchange negligence Sheohar district special summary revision 2025 villagers Viral Video Voter Awareness Voter List ग्रामीण चुनाव आयोग दस्तावेज निर्वाचन प्रक्रिया नोकझोंक प्रशासन फॉर्म भरना बहस बिहार बूथ लेवल अधिकारी मतदाता जागरूकता मतदाता सूची लापरवाही वायरल वीडियो विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 शिवहर जिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक रूट में बदलाव
    Next Article मुहर्रम जुलूस को लेकर रांची में आज ड्राई डे, ट्रैफिक रूट में बदलाव…

    Related Posts

    बिहार

    STET और TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, कहा…

    August 20, 2025
    बिहार

    पितृपक्ष 2025 : गया में श्रद्धालुओं के लिए BSTDC के विशेष यात्रा पैकेज और ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा

    August 20, 2025
    बिहार

    PNB के ATM में दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई नाकाम, अपराधी फरार

    August 20, 2025
    Latest Posts

    CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 21, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 21 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 21, 2025

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.