Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 4:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वेबपोर्टल के माध्यम से कोरोना से जुड़ी जानकारी और सहायता आसानी से प्राप्त कर सकेंगे जिलावासी : उपायुक्त
    झारखंड

    वेबपोर्टल के माध्यम से कोरोना से जुड़ी जानकारी और सहायता आसानी से प्राप्त कर सकेंगे जिलावासी : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि सभी की सुविधा हेतु www.deogharfightscorona.in वेबपोर्टल को बनाया गया है। इसके अलावे प्रवासी मजदूर बंधुओं की सुविधा को लेकर वेबपोर्टल पर Help me की सुविधा भी दी गयी है, ताकि वो अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सके। इसके माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा त्वरित प्रयास कर प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं का समाधान भी लगातार करने का प्रयास किया जा रहा है।

    घर बैठे कोरोना से जुड़ी जानकारी करे प्राप्त

    इस अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि कोरोना संक्रमण से बचाव, रोकथाम और इससे जुड़ी जानकारियों को लोगों से साझा करने हेतु इस वेबपोर्टल को बनाया गया है, ताकि इस वेबपोर्टल के माध्यम से लोगों को आसानी से घर बैठे सही जानकारी मिल सके। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर चलने वाली फर्जी खबरों और अफवाहों पर अंकुश लगाने हेतु भी इस वेबपोर्टल को विकसित किया गया है, ताकि लोग सही प्लेटफार्म पर जाकर अपने प्रश्नों का सही जवाब प्राप्त कर सकें। सिर्फ इतना हीं नहीं लोग यहाँ अपने शिकायत, सुझाव आदि भी दर्ज करा सकेंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि इस वेबपोर्टल में लॉक डाउन से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी अपलोड रहेंगे, जैसे- जिला में लॉक डाउन की स्थिति, उसके नियम, सरकारी आदेश व नवीनतम निर्णय आदि। इसके अलावा वेबपोर्टल पर जिले में कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की संख्या,क क्वारंटाईन, आइसोलेशन, संक्रमण की स्थिति व अन्य जानकारी भी अपलोड रहेगी।

    उन्होंने आगे बताया कि वेबसाइट पर कोरोना व लॉक डाउन से संबंधित आवश्यक नम्बरों के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने के साथ-साथ यहाँ DC Deoghar के twiiter, facebook अकाउंट को भी लिंक किया गया है, ताकि उसके माध्यम से लोग अपनी जानकारी, सूचना और शिकायतो को आसानी से उपायुक्त तक पहुँचा सकें। साथ हीं उनके द्वारा बतलाया गया कि लोगों की सुविधा हेतु वेबसाइट में प्रधानमंत्री राहत कोष एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपलोड की गयी है, ताकि इस संबंध में लोगो को सही जानकारी प्राप्त हो एवं वे बिना किसी प्रकार से भ्रमित हुए अपने इच्छानुसार गरीबो के मदद हेतु सही खाता में अपना दान दे सकें और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में सरकारी राशि गबन के मामले में चार पर प्राथमिकी
    Next Article बिहार : गया में वाहनों की टक्कर में दो होमगार्ड जवान समेत चार की मौत

    Related Posts

    गुमला

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025
    झारखंड

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025
    झारखंड

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.