Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Sep, 2025 ♦ 5:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे गया, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
    बिहार

    बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे गया, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धीरेंद्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gayaji : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को विशेष विमान से दोपहर 12 बजे गया हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच बोधगया के संबोधि रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए। बोधगया में एक होटल में उनका कार्यक्रम आयोजित है, जहां वे सीमित भक्तों के बीच त्रिपिंडी श्राद्ध और भागवत कथा करेंगे।

    नेपाल में पीएम मोदी की तारीफ : बोधगया पहुंचने पर धीरेंद्र शास्त्री ने नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयघोष को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा, “नेपाल हमारा पड़ोसी देश है, हमें पड़ोसियों की चिंता भी करनी चाहिए। सामाजिक समरसता ही देश को बचाने का आधार है।” उन्होंने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की सनातनी विचारधारा पर जोर दिया।

    भारत को विश्व गुरु बनाने की बात : शास्त्री ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है, लेकिन इसके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त होने चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि देश में दारू सस्ती और दवाइयां महंगी हैं, जिसे ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “अगर इन क्षेत्रों में सुधार हुआ, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।”

    गया को बताया पवित्र नगरी : धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे भगवान विष्णु के चरण स्पर्श के लिए गया आए हैं। उन्होंने गया को भगवान बुद्ध और विष्णु की पवित्र नगरी बताते हुए इसे सनातनी धर्म का बड़ा संगम स्थल कहा। उनका लक्ष्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। उन्होंने दावा किया कि भारत विचारों में पहले से ही अघोषित हिंदू राष्ट्र है और जल्द विश्व गुरु बनेगा।

    दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा की घोषणा: शास्त्री ने ऐलान किया कि वे 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे। इसके लिए वे भगवान विष्णु का आशीर्वाद लेने गया आए हैं।

    Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham reached Gaya Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham reached Gaya and said- India will become the world leader बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे गया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में स्कूली शिक्षा में AI की दस्तक: शिक्षक-छात्र अब सीखेंगे स्मार्ट तरीके से पढ़ना और पढ़ाना
    Next Article रिम्स गवर्निंग बॉडी की बैठक में 16 प्रस्तावों पर सहमति

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, मंत्री और पूर्व MLC के बीच मारपीट

    September 13, 2025
    बिहार

    नवरात्रि से पहले पटना में गंगा स्वच्छता की तैयारी : 10 आर्टिफिशियल तालाबों में होगा मूर्ति विसर्जन

    September 13, 2025
    बिहार

    जेपी नड्डा आज पटना में, BJP की चुनावी रणनीति पर होगी अहम चर्चा

    September 13, 2025
    Latest Posts

    ओडिशा के स्कूल में छात्रों की शरारत ने लिया गंभीर मोड़, 8 बच्चों की आंखें चिपकी…

    September 13, 2025

    एक करोड़ की हथिनी चोरी, चिप के सहारे तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग

    September 13, 2025

    प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- मणिपुर दो साल बाद याद आया?

    September 13, 2025

    बिना लिखित परीक्षा के बैंक में नौकरी पाने का मौका… जानें

    September 13, 2025

    फर्जी ट्रेलर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.