Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Dhanteras 2024 : रांची में धनतेरस पर जमकर हुई धन वर्षा, इस बार 30% ज्यादा का हुआ कारोबार
    जोहार ब्रेकिंग

    Dhanteras 2024 : रांची में धनतेरस पर जमकर हुई धन वर्षा, इस बार 30% ज्यादा का हुआ कारोबार

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : धनतेरस पर रांची के बाजारों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसमें कुल कारोबार 450 करोड़ रुपए से अधिक रहा. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अनुसार, यह 2023 की तुलना में 30% अधिक है. इस वर्ष रांचीवासियों ने 211 करोड़ रुपए के वाहनों, 160 करोड़ के आभूषण, 14 करोड़ के बर्तन, 40 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स और 10 करोड़ के होम अप्लायंसेस की खरीदारी की. मेन रोड, अपर बाजार, चर्च रोड, कोकर बाजार, और अन्य प्रमुख बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी.

    10 करोड़ के बिके इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स

    सर्राफा व्यापारी विजय वर्मन के अनुसार, धनतेरस पर जेवर बाजार गुलजार रहा. सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं. इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में भी रातभर ग्राहक जुटे रहे, जहां रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, और अन्य होम अप्लायंसेस की बिक्री हुई. इस श्रेणी में करीब 40 करोड़ रुपए के उत्पाद बिके, जो पिछले वर्ष से 25-30% अधिक हैं.

    3000 रुपए तक की लक्ष्मी-गणेश मूर्ति

    झाड़ू की खरीदारी भी धनतेरस पर शुभ मानी जाती है. इस साल झाड़ू की कीमतें 20% तक बढ़ गईं, फिर भी ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की. फूल झाड़ू 70 से 300 रुपए, सीक झाड़ू 80 से 200 रुपए, और घास का झाड़ू 50 से 200 रुपए में बिके. मूर्तियों और पूजन सामग्री की भी मांग रही, जिसमें लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 60 से 3000 रुपए तक की बिक्री हुई.

    बर्तन बाजार में 35% का ज्यादा कारोबार

    नए बर्तनों की खरीदारी भी धनतेरस पर एक महत्वपूर्ण परंपरा है. इस बार बर्तन 10% महंगे होने के बावजूद बिक्री में 35% की वृद्धि हुई. स्टील के बर्तनों की सबसे अधिक मांग रही और दुकानदारों ने रात 12 बजे तक बिक्री जारी रखी.

    3500 टू व्हीलर व 2600 कारें बिकीं

    ऑटोमोबाइल शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई, जहां 3500 दोपहिया और 2600 कारों की डिलीवरी हुई. कांके रोड स्थित मारुति शोरूम में सुबह 6 बजे से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. रांची ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत जैन ने बताया कि मंगलवार को वाहन बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि हुई. धनतेरस पर रांची में हुई इस भारी खरीदारी ने व्यापारियों को उम्मीदों से भर दिया है और आगामी त्योहारों के लिए एक सकारात्मक संकेत दिया है.

    Also Read: झारखंड में यहां दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, गरीब रथ समेत कई ट्रेनें लेट, पैसेंजर्स रहे परेशान

    450 crores 450 करोड़ bullion traders Business Cars Dhanteras 2024 electronics Festival home appliances jewellery Jharkhand Chamber of Commerce Laxmi-Ganesh idols News positive sign ranchi Shopping steel utensils two wheelers utensils market vehicles आभूषण इलेक्ट्रॉनिक्स कारें कारोबार खरीदारी झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स टू व्हीलर त्योहार बर्तन बाजार रांची लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां वाहनों व्यापार सकारात्मक संकेत समाचार सर्राफा व्यापारी स्टील बर्तन होम अप्लायंसेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में यहां दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, गरीब रथ समेत कई ट्रेनें लेट, पैसेंजर्स रहे परेशान
    Next Article गिरिडीह सेंट्रल जेल में छापेमारी, एक-एक कमरे व बैरक को खंगाला; जानें क्या है पूरा मामला

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.