Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 5:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : वाहन चेकिंग के दौरान कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
    झारखंड

    धनबाद : वाहन चेकिंग के दौरान कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    धनबाद । धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना अंतर्गत मटकुरिया चेकपोस्ट के समीप से पुलिस ने दो हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार इमामुल अंसारी तथा दीनानाथ सोनार पर विभिन्न थाना में 9 – 9 मामले दर्ज हैं। अपराधियों ने इस वर्ष धनबाद में चेन छिनतई की तीन घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों वर्ष 2018 में धनबाद थाना क्षेत्र से चेन छीनने के क्रम में पकड़े गए थे तथा जेल भी जा चुके हैं। इस संबंध में डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बीती रात मटकुरिया चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान केन्दुआडीह की तरफ से यामाहा एस.जेड.-आर.आर. मोटरसाइकिल संख्या – जेएच 09एसी / 0102 पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे। पुलिस बल को मटकुरिया चेक पोस्ट पर देखकर वे मोटरसाइकिल घुमाकर भागने की फिराक में थे। इसी क्रम में पुलिस ने दोनों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली।

    तलाशी लेने पर इमामुल अंसारी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं दीनानाथ सोनार के पास से एक .315 की गोली मिली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि धनबाद में चेन छीनने के लिए आए थे। अपराधियों ने बताया कि इसी वर्ष 31 जनवरी को धोवाटांड (पूर्वी) शास्त्री नगर में एक महिला के गले से चेन छीनी थी। 2 फरवरी को धनबाद के न्यू विशुनपुर, गली नंबर 1, नाला के पास से तथा उसी दिन बैंक मोड़ के शास्त्री नगर (पश्चिम) से भी महिला के गले से चेन छीनी थी। अपराधियों ने बताया कि धनबाद में चेन छिनतई की तीनों घटना को इसी मोटर साइकिल से अंजाम दिया था। डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि इन अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी रहा है। उन्होंने बताया कि इमामुल अंसारी, ग्राम मोहनडीह, थाना पिण्ड्राजोरा, जिला बोकारो पर बालिडीह थाना में 2, बोकारो स्टील सिटी थाना में 2 तथा सेक्टर 12, सेक्टर 4, चास, आई.ई.एल. तथा धनबाद सदर थाना में विभिन्न अपराधिक मामलों में 1 – 1 कांड अंकित हैं। दीनानाथ सोनार, ग्राम चिटामी, थाना पिण्ड्राजोरा, जिला बोकारो पर हजारीबाग के कोर्रा, सदर, रामगढ़, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद रेलवे थाना, धनबाद सदर तथा पिण्ड्राजोरा थाना में 1 – 1 एवं सेक्टर 4 थाना में 2 कांड अंकित है। पुलिस ने इनके पास से .315 की जिन्दा गोली लोडेड एक देसी कट्टा, .315 की जिंदा गोली तथा यामाहा एस.जेड.-आर.आर. मोटरसाइकिल जेएच 09एसी 0102 बरामद किया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : सड़क हादसे में घायल हुआ युवक, पूर्व सांसद ने अपने गाड़ी से भेजा अस्पताल
    Next Article चतरा: एनटीपीसी के थर्मल पावर प्रोजेक्ट में एंगल गिरने से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, छोटे बेटे बसंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025
    झारखंड

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025
    जमशेदपुर

    सोनारी में महिला से सोने की चेन की छिनतई, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश जारी…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, छोटे बेटे बसंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025

    ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘टॉमी’ के नाम निवास प्रमाण पत्र की अर्जी

    August 5, 2025

    शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर… जानें

    August 5, 2025

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की अफवाहें तेज, इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें डिलीट

    August 5, 2025

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.