धनबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मौत मामले की जांच तेज़ हुई है। बीते शुक्रवार की रात तक चली बैठक के बाद आज शनिवार सुबह पूरी टीम घटनास्थल पर जांच करने पहुंची। एसआईटी की 11 टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग बिंदुओं पर घटना की तफ्तीश कर रही है।एसआईटी की एक टीम फॉरेंसिक टीम के साथ रणधीर वर्मा चौक पहुंच कर क्राइम सीन बना रही है। पूरी टीम बारीकी से जांच कर रही है। इसके अलावा हर तरह की संभावनाओं और एंगल की गहनता से जांच की जा रही है।
तफ्तीश के दौरान किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए रणधीर वर्मा चौर से घटनास्थल और जज आवास के आगे लुबी सर्कुलर जाने वाली मोड़ से बैरिकेडिंग की गई है। इतनी दूरी के लिए गाड़ियों की आवाजाही वन-वे कर दिया गया है। जिससे बिना बाधा के पुलिस अपना काम कर सके।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
