Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : सद्भाव, भाईचारा और विश्वास पैदा करता है राष्ट्रीय लोक अदालत : प्रधान जिला न्यायाधीश
    झारखंड

    धनबाद : सद्भाव, भाईचारा और विश्वास पैदा करता है राष्ट्रीय लोक अदालत : प्रधान जिला न्यायाधीश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद : राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों में सद्भाव, भाईचारा और विश्वास पैदा करना तथा त्वरित एवं कम खर्च पर न्याय दिलाना है। लोक अदालत पर लोगों का विश्वास निरंतर बढ़ता जा रहा है। लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। यह बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन बसंत कुमार गोस्वामी ने नालसा के निर्देश पर वर्ष 2020 के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 का यह पहला महापर्व एवं लोकपर्व है। लोक अदालत में लोगों का अपार विश्वास काबिले तारीफ है। इसकी सफलता के लिए जिला प्रशासन, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, धनबाद बार का भरपूर सहयोग मिला है। लोक अदालत में वादों का निपटारा त्वरित एवं कम खर्च में किया जाता है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अब परमानेंट लोक अदालत के माध्यम से गांव, हाट और पंचायतों में भी अधिकारी उपस्थित रहेंगे और मामलों का निष्पादन करेंगे। यह हमारी प्रतिबद्धता है।

    • वादों के त्वरित निष्पादन से पक्षकारों को राहत मिलती है, समय तथा ऊर्जा की बचत होती है : उपायुुक्त

    इस अवसर पर उपायुुक्त सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में विभिन्न विभागों ने सामंजस्य स्थापित कर इसका सफल आयोजन किया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में गरीबों को लाभ मिलेगा। लोग जीवन भर मुकदमों में उलझे रहते हैं। लोक अदालत में वादों का त्वरित निष्पादन से पक्षकारों को राहत मिलती है और समय तथा ऊर्जा की बचत होती है। गरीबों को वित्तीय नुकसान से राहत मिलती है। साथ ही सरकार के लिए राजस्व भी जनरेट होता है। सुलह और समझोता के आधार पर वादों का निष्पादन करने का यह एक बेहतरीन प्लेटफार्म है।

    • 166 करोड़ का किया गया सेटलमेंट : बीसीसीएल सीएमडी

    इस अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने कहा कि लोक अदालत में 32 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है तथा 166 करोड़ का सेटलमेंट किया गया है। उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से जमीन के संबंध में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड तथा रैयतों के बीच चल रहे विवाद का भी लोक अदालत के माध्यम से सुलह करने का आग्रह किया। साथ ही कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।

    • पक्षकारों की दूरी होती है कम : कुटुंब न्यायाधीश

    कुटुंब न्यायाधीश सत्य प्रकाश ने कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्षकारों की दूरी कम होती है। बैंक, सिविल, पारिवारिक व अन्य मामलों का त्वरित निष्पादन होता है। उन्होंने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का सुलह एवं समझौतों के आधार पर वादों का निपटारा करने पर विशेष फोकस रहता है।

    मुकदमों का बोझ होगा कम : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि लोगों के हित के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यहां पर लोग एक पर्व और त्योहार के रूप में उपस्थित हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन पर सभी अधिकारियों ने कई दिनों से मेहनत की है। उन्होंने कहा कि वर्षों से करोड़ों मामले पेंडिंग है। लोक अदालत में इसका शीघ्र निष्पादन हो जाने से मुकदमों का बोझ भी कम होगा। यह गरीबों के लिए एक सुअवसर है और अविस्मरणीय क्षण है।
    राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार बसंत कुमार गोस्वामी, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अमित कुमार, कुटुंब न्यायाधीश सत्य प्रकाश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी एवं डिविजनल जनरल मैनेजर, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के अजय प्रभाकर जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कच्छप, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के निदेशक (तकनीक) आर एस महापात्रा, सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्रकारिता के मजबूत स्तंभ नहीं रहे : हेमन्त सोरेन
    Next Article देवघर : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है आपकी समस्याओं को दूर करना : उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    Latest Posts

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.