Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद नगर निगम चुनाव अपडेट: पार्षद पद के नतीजे घोषित, उर्मिला और विरेंद्र विजयी
    झारखंड

    धनबाद नगर निगम चुनाव अपडेट: पार्षद पद के नतीजे घोषित, उर्मिला और विरेंद्र विजयी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मतगणना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : 23 फरवरी को धनबाद नगर निगम के चुनाव के बाद मतगणना की बारी आ गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। स्ट्रांग रूम की सील तोड़कर बैलेट बॉक्स बाहर निकाले गए और सबसे पहले 55 वार्डों के पार्षद पदों के लिए गिनती की गई।

    वार्ड पार्षदों के नतीजे

    वार्ड 21 से पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल की पत्नी उर्मिला मंडल ने जीत दर्ज की। वहीं, वार्ड 51 से डॉ. वीरेंद्र विजयी हुए। तीन घंटे की गिनती के बाद परिणाम आने लगे। नतीजों के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    महापौर के नतीजे कल घोषित

    वार्ड पार्षदों की गिनती पूरी होने के बाद धनबाद महापौर के लिए मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षदों की गिनती भी अलग काउंटिंग हाल में की जा रही है।

    मतगणना व्यवस्था और सुरक्षा

    मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। मीडिया कर्मियों के लिए विशेष कोषांग तैयार किया गया है। बिनोद बिहारी चौक से बेकारबांध जाने वाले मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। केवल मतगणना कार्य में तैनात अधिकारी, कर्मचारी और उम्मीदवार के अधिकृत एजेंटों को ही मार्ग में जाने की अनुमति दी जा रही है।

    काउंटिंग हॉल और तालिका व्यवस्था

    धनबाद नगर निगम के महापौर और 55 वार्ड पार्षदों की गिनती 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर की जा रही है। सबसे पहले वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और 51 के मतों की गिनती हुई। वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 11 टेबल, 6 से 10 के लिए 11, 11 से 15 के लिए 9, 16 से 20 के लिए 10 और इसी तरह वार्ड 51 से 55 के लिए 12 टेबल पर मतों की गिनती की जाएगी।

    ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन

    मतगणना स्थल के आसपास यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। स्थानीय लोगों को केवल पहचान पत्र दिखाने के बाद मार्ग में जाने की अनुमति दी जा रही है। मतगणना के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में काफी भीड़ है। प्रत्याशियों के तंबू पहले से ही लगे हुए हैं, और समर्थक चुनावी चर्चा में व्यस्त हैं। आसपास खाने-पीने की दुकानों में भी चहल-पहल देखने को मिल रही है।

    Also Read : चतरा नगर परिषद चुनाव: वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, देखें विजेता सूची

    Counting Live Updates Dhanbad Election News Dhanbad Municipal Election Results Dhanbad Nagar Nigam Election 2026 Dhanbad Voting Dhanbad Ward Results Dr Virendra Winner Jharkhand Local Body Elections Jharkhand Political News Local Governance Dhanbad Mayor Election Dhanbad Municipal Election Updates Urmila Mandal Winner Ward Councilor Results Ward-wise Election Results
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में मतगणना सेंटर के पास इनोवा और ट्रक की भिड़ंत, ओवरटेक करने की हो रही थी कोशिश
    Next Article हजारीबाग वार्ड 14 : प्रभा गुप्ता ने दर्ज की जीत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.