Chatra : चतरा नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम आते ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 1 से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड 2 से ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा) विजयी रही। वार्ड 3 से मो नेहाल, वार्ड 4 से पार्वती देवी (पति अजय यादव), वार्ड 5 से रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह), वार्ड 6 से दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा और वार्ड 7 से पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल) विजयी घोषित हुए। नतीजों के बाद विजेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और नवनिर्वाचित पार्षदों ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया।
डोमचांच नगर पंचायत: वार्ड 1 से 7 तक गिनती पूरी
कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत में भी वार्ड 1 से 7 तक की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 1 से रंजीत साव, वार्ड 2 से सुनीता देवी, वार्ड 3 से गुड़िया देवी, वार्ड 4 से अजय साव, वार्ड 6 से शिवा सिंह और वार्ड 7 से मंजू देवी विजयी हुए, जबकि वार्ड 5 में किसी कारणवश चुनाव संपन्न नहीं हो सका। परिणाम आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और समर्थकों में उत्साह देखा गया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने जनता का आभार जताते हुए विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का भरोसा दिया।
गढ़वा नगर परिषद: अध्यक्ष पद और वार्ड रुझान
गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद का शुरुआती रुझान सामने आया है। शुरुआती रुझान में झामुमो से बगावत करके चुनाव लड़ रही मासूम खान आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर बीजेपी समर्थित अलख नाथ पांडेय, तीसरे स्थान पर दौलत सोनी और चौथे स्थान पर झामुमो के संतोष केशरी हैं।
वहीं, गढ़वा के विभिन्न वार्डों में भी नतीजे घोषित हो चुके हैं। वार्ड 2 से गुलशन आरा, वार्ड 4 से हिरालाल गोंड़, वार्ड 5 से अंजू केसरी, वार्ड 6 से घनश्याम उर्फ पुतूल और वार्ड 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल विजयी हुए। विजेताओं के समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया और नवनिर्वाचित पार्षदों ने क्षेत्रीय विकास और जनता की सेवा को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया।
Also Read : रांची में महिला साइकिलिंग का महाकुंभ : खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन साइकिलिंग ईस्ट जोन लीग का भव्य आगाज़

