Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद गैस रिसाव मामला : मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    झारखंड

    धनबाद गैस रिसाव मामला : मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गैस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की गंभीर घटना के बाद शनिवार को झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम ने प्रभावित इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया। यह दौरा मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण में प्रभारी डीजीपी तदास मिश्रा, बीसीसीएल के सीएमडी, धनबाद उपायुक्त, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करके ही समस्या का प्रभावी समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि गैस रिसाव की घटना कुछ हद तक प्राकृतिक कारणों से भी हो सकती है, जिस पर पूर्ण नियंत्रण हमेशा संभव नहीं है। टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं और आशंकाएं सुनीं।

    मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासन स्थिति का लगातार आकलन कर रहा है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण करना और गैस रिसाव का स्थायी समाधान निकालना प्राथमिकता है। इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय से निर्णय लिया जाएगा।

    उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की पूरी मशीनरी इस संकट से निपटने में जुटी है। मुख्य सचिव ने बैलगाड़ियां टाउनशिप में भी जाकर लोगों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके अलावा, हिंदी भवन में बनाए गए राहत शिविर में भी उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। बातचीत के दौरान हल्का विरोध भी देखा गया।

    धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री से लिखित रूप से भी ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि यह मामला भले ही केंद्र से जुड़ा हो, लेकिन प्रभावित लोगों की चिंता करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार ने हाई-पावर कमिटी भेजकर प्रभावितों की बात सुनने और उनके कल्याण का रास्ता निकालने का प्रयास किया।

    Also Read : 75वें जन्मदिन के बाद रजनीकांत ने तिरुपति मंदिर में किए दर्शन

    Gas leak in Dhanbad: Chief Secretary Avinash Kumar inspected the affected areas. धनबाद में गैस रिसाव: मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधर्मशाला में आज अभ्यास, कल भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला
    Next Article रांची के होटल और लॉज संचालकों के लिए डीसी का सख्त निर्देश… जानें क्या

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.