धनबादः सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 घायल

Johalrive Team

धनबाद। जिले में हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जीटी रोड पर राजगंज के पास हुआ है। जहां एक चार पहिया गाड़ी और टेलर में टक्कर हो गई. इस घटना में 5 लोग घायल भी हैं। जिनमें 3 की हालत नाजुक है। घायलों का इलाज एसएनएमसीएच में चल रहा है। गाड़ी में सवार सभी मजदूर थे। बनारस में काम कर वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे।

राजगंज थाना के एएसआई जय कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में सवार 9 लोग बनारस में बिल्डिंग निर्माण काम करते थे। ये अपने घर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान जीटी रोड राजगंज के चाली बंगला में इनका वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रेलर में जाकर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए।

इस घटना में वाहन में सवार चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले ड्राइवर राहुल पांडेय पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के रहने वाले सलीम शेख और पाकुड़ के महेशपुर के रहनेवाले अतिकुल शेख व अंजारुल शेख की मौत मौके पर हुई है।

वीरभूम जिला के पाइकोर के रहनेवाले नवीर शेख, कोलहपुर की महिला रोहिया बीबी (पति लालटू शेख), जबीर और पाकुड़ के महेशपुर के रहने वाले मंजारुल शेख, महिला हासी बीबी(पति सिंटू शेख) घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इनमें दोनों महिला और जबीर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।