Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पुलिस मुख्यालय में क्राइम कंट्रोल को लेकर डीजीपी की समीक्षा बैठक शुरू, अपराधियों पर कार्रवाई के लिए योजना हो रही तैयार
    झारखंड

    पुलिस मुख्यालय में क्राइम कंट्रोल को लेकर डीजीपी की समीक्षा बैठक शुरू, अपराधियों पर कार्रवाई के लिए योजना हो रही तैयार

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अपराधिक गिरोहों के खिलाफ ठोस रणनीति के तहत कार्रवाई करने के लिए हाई लेवल बैठक शुरू हो गयी है। यह बैठक राज्य में घटित गंभीर आपराधिक घटनाओं और क्राइम कंट्रोल को लेकर सभी जिलों के एसपी और रेंज डीआइजी के साथ पुलिस मुख्यालय में हो रही है। बैठक में उन्होंने क्राइम कंट्रोल को लेकर जिन बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों को टास्क दिया था। उसका अनुपालन कितना किया जा रहा है या नहीं। समीक्षा के दौरान भविष्य के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की योजना तैयार की जायेगी।

    पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम कसने को लेकर रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने पतरातू में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू कुमार पर फायरिंग के केस को काफी गंभीर माना है। बैठक के दौरान अमन साव गिरोह के अलावा वे सभी गिरोह जो झारखंड पुलिस को चुनौती दे रहे हैं उनकी गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर फैसले लिए जाएंगे।

    राज्य पुलिस मुख्यालय के द्वारा अमन साव, अमन श्रीवास्तव, अमन सिंह, विकास तिवारी, सुजीत सिन्हा, अखिलेश सिंह, सुधीर दूबे, प्रिंस खान समेत अन्य आपराधिक सरगनाओं के गिरोह पर लगाम कसने की रणनीति पर बैठक में चर्चा की जा रही है. इन गिरोह के सदस्यों पर दर्ज सभी कांडों की समीक्षा पुलिस मुख्यालय में बैठक के दौरान की जा रही है।

    पुलिस मुख्यालय में चल रही इस बैठक में डीजीपी के अलावा राज्य के सभी पुलिस विंग के प्रमुख, सभी एडीजी, आईजी अभियान, सभी रेंज आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के एसपी शामिल है।

    chairmanship DGP Ajay Kumar Singh DGP's review meeting on crime control started at police headquarters planning is being prepared for action against criminals police headquarters
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएफआई संगठन के मास्टरमाइंड याकूब गिरफ्तार, पटना एटीएस और एनआईए कर रही पूछताछ
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामला : झारखंड हाई कोर्ट ने मनोज पुनमिया की याचिका की खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.