Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 1:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुहर्रम पर्व को लेकर DGP ने आला अधिकारियों संग की बैठक, दिये सख्त दिशा-निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम पर्व को लेकर DGP ने आला अधिकारियों संग की बैठक, दिये सख्त दिशा-निर्देश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DGP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में DGP अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के सभी जोनल IG, रेंज DIG, SSP और SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। बैठक का मकसद मुहर्रम पर्व के दौरान राज्यभर में सुरक्षा और विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की समीक्षा करना था। DGP अनुराग गुप्ता ने मुहर्रम पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की और सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में निरोधात्मक कार्रवाई की जाए और संभावित घटनाओं वाले स्थलों पर पर्याप्त बलों की प्रतिनियुक्ति की जाए। इसके साथ ही, असंभावित घटनाओं की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया।

    बैठक में सुरक्षा बलों के लिए भोजन, आवास, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने, दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच करने और एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रिल की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा, जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

    DGP ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जुलूस मार्गों में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों और संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी रखने की बात भी कही गई।

    DGP ने जुलूस के मार्गों का भौतिक सत्यापन करने, जुलूस के साथ पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति करने, रौशनी और पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था करने, और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, डी.जे. और अन्य साउंड सिस्टम द्वारा भड़काऊ गानों के प्रसारण पर रोक लगाने की बात भी कही गई।

    इस बैठक में मुख्यालय ADG प्रिया दुबे, रांच के जोनल IG मनोज कौशिक, स्पेशल ब्रांच के IG प्रभात कुमार, IG अभियान डॉ माईकलराज एस, स्पेशल ब्रांच के DIG शैलेन्द्र वर्णवाल, स्पेशल ब्रांच की SP मुमल राजपुरोहित शारीरिक तौर पर मौजूद थे। वहीं, सूबे के तमाम जोनल IG, रेंज DIG एवं SSP और SP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लिया।

    Also Read : BREAKING : ACB ने शराब घोटाले मामले में की कार्रवाई, बिधु गुप्ता गिरफ्तार

    दिये सख्त दिशा-निर्देश मुहर्रम पर्व को लेकर DGP ने आला अधिकारियों संग की बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेला को लेकर बोलीं मुख्य सचिव- भीड़ नियंत्रण की पुख्ता व्यवस्था बनायें
    Next Article चाईबासा में बस और हाईवा की हुई भीषण टक्कर, दर्जनों यात्री घायल…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026
    झारखंड

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026
    खूंटी

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.