Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीजीपी ने मॉब लिंचिंग मामलों के दिये सख्त निर्देश, एक माह के अंदर पूरा करें अनुसंधान
    जोहार ब्रेकिंग

    डीजीपी ने मॉब लिंचिंग मामलों के दिये सख्त निर्देश, एक माह के अंदर पूरा करें अनुसंधान

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कमल नयन चौबे ने सरायकेला में तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग के बाद पहली बार मॉब लिंचिंग के कांडों की समीक्षा की है। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी व जोनल आईजी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिया है गया कि वह प्राथमिकता के आधार पर मॉब लिंचिंग केस का अनुसंधान पूरा करें।

    साल 2017 व उससे पहले के सारे कांडों के अनुसंधान को पूरा करने की डेडलाइन भी पुलिस मुख्यालय ने तय की है। डीजीपी ने जिलों के एसपी को आदेश दिया है कि दो साल या उससे पुराने सारे केस का अनुसंधान एक माह में पूरा करें। अनुसंधान पूरा होने के बाद मॉब लिंचिंग के केस को फास्ट ट्रैक गठित करने की अनुशंसा भेजने का निर्देश भी डीजीपी ने दिया है।

    स्पीडी ट्रायल व सभी जिलों के पुलिस के द्वारा की जा रही अनुसंधान की मॉनिटरिंग सीआईडी को करने का निर्देश भी डीजीपी ने दिया है। पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, सीआईडी एडीजी अनुराग गुप्ता, एडीजी अभियान मुरारीलाल मीणा, आईजी मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह, आईजी ऑपरेशन आशीष बत्रा समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।

    39 में चार कांड के 51 अभियुक्तों को हुई है सजा

    समीक्षा के दौरान लंबित कांडों का अनुसंधान पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सह आईजी ऑपरेशन आशीष बत्रा ने बताया कि मॉब लिंचिंग के मामले में बीते तीन सालों में चार कांड के 51 आरोपियों को पुलिस ने सजा दिलवायी है। लोहरदगा के कैरो थाना के काण्ड संख्या 09/16 में कुल-22, रामगढ़ थाना काण्ड संख्या-198/17 में कुल-11, बालूमाथ (लातेहार) थाना काण्ड संख्या-42/16 में कुल-08 तथा चन्द्रपुरा (बोकारो) थाना काण्ड संख्या-46/17 में कुल-10 अभियुक्तों को सजा सुनाई गयी है।

    जिलवार समीक्षा करें डीआईजी

    समीक्षा के दौरान सभी जोनल डीआईजी को आदेश दिया गया है कि वह अपने अधीन के जिलों में लंबित मामलों की निरंतर समीक्षा करें। प्रत्येक तीन माह पर मॉब लिंचिंग के केस की समीक्षा मुख्यालय स्तर पर की जाएगी।

    नोडल एसपी संवेदनशील जगहों को करें चिन्हित

    समीक्षा के दौरान जिलों में बनाये गये नोडल पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित जिला के एसपी को मॉब-लिंचिग के संभावित स्थानों/क्षेत्रों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। डीजीपी ने मॉब लिंचिंग रोकथाम और ऐहतियातन कार्रवाई के लिए प्रत्येक माह में अपने स्तर से मामलों एवं हालात की निरन्तर मॉनिटरिंग करने व ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेडियो, टेलीविजन, अन्य इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं बैनर/पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने निर्देश भी दिया है।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीआईजी ने पकड़ी रांची पुलिस के थानेदारों से लेकर सिटी एसपी के रिपोर्ट में गलती, जानिये पूरी रिपोर्ट
    Next Article धनबाद से देवघर के लिए निकला कांवरिया रहस्यमय ढंग से गायब, परिजनों न दर्ज कराई प्राथमिकी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    झारखंड

    झारखंड : गिट्टी-बालू ढ़ोने वाला सामान बना एंबुलेंस, दो किमी तक ढ़ोया मरीज

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: 903 लोगों की मौ’त, 10,459 का रेस्क्यू, हजारों अब भी लापता

    August 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रैली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026

    झारखंड : गिट्टी-बालू ढ़ोने वाला सामान बना एंबुलेंस, दो किमी तक ढ़ोया मरीज

    August 31, 2026

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: 903 लोगों की मौ’त, 10,459 का रेस्क्यू, हजारों अब भी लापता

    August 31, 2026

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.