Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्पाद सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की मौ’त पर डीजीपी अनुराग गुप्ता का बयान, मुख्यमंत्री ने दी जांच का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्पाद सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की मौ’त पर डीजीपी अनुराग गुप्ता का बयान, मुख्यमंत्री ने दी जांच का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा में हो रही लगातार मौतों पर पहली बार डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बयान दिया है. उन्होंने इसे “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें इस मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा, “हमने सभी मामलों में यूडी केस दर्ज किए हैं और पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं. हम यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मौत किसी व्यक्ति की बीमारी के चलते हुई है, व्यवस्था में किसी कमी के कारण हुई है, या फिर किसी ने कुछ ऐसा सेवन किया है जिससे यह घटना घटी.”

    गुप्ता ने भर्ती की व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि सेंटर पर पानी, शौचालय, डॉक्टर, नर्स, ओआरएस और मेडिसीन की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि दौड़ को यथासंभव सुबह 6 बजे से पहले शुरू करने और 10 बजे तक समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. हमारे नौजवान और हमारे बच्चे हैं, हम चाहते हैं कि किसी भी प्रकार की समस्या न हो. पूरा कार्यक्रम पारदर्शिता के साथ हो रहा है और हम एक अच्छे माहौल में भर्ती प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,” डीजीपी ने कहा.

    उत्पाद सिपाही भर्ती ओआरएस चिकित्सा सुविधाएं डीजीपी अनुराग गुप्ता डॉक्टर नर्स पानी पारदर्शिता पोस्टमार्टम भर्ती प्रक्रिया मुख्यमंत्री मेडिसीन मौतें यूडी केस रांची व्यवस्था की कमी शारीरिक परीक्षा शौचालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाइक्रो फाइनेंस के कर्मी से लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जप्त
    Next Article झारखंड स्टेट स्टूडेंट एसोसिएशन ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, JPSC में शीघ्र नियुक्त करें भ्रष्टाचार मुक्त अध्यक्ष

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.