Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 1:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट
    झारखंड

    देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विश्व प्रसिद्ध देवघर का श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू होने वाला है। यह मेला इस बार 9 अगस्त तक चलेगा। लिहाजा देवघर में लाखों कावरियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते है। करीब 1 माह पूर्व से जिला प्रशासन और पुलिस महकमा इनसब की तैयारियों की समीक्षा समय समय पर करते रहते है। इन सब के बावजूद इस वर्ष देवघर और बासुकीनाथ में लगने वाले श्रावणी मेला असामाजिक तत्वों और संदिग्धों के निशाने पर है। देवघर और बासुकीनाथ में अनहोनी की आशंका जतायी गई है। स्पेशल ब्रांच के आईजी ने इससे संबंधित एक रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट की कॉपी गृह सचिव और डीजीपी को सौंपी गई है। स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट में कई बातें लिखी गई है। वहीं, अलर्ट को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए गए है। देवघर और दुमका एसपी को इससे संबंधित कई दिशा निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से मिला है।

    कावरियों में भेष में आतंकी या उग्रवादी ताकत उठा सकते फायदा

    स्पेशल ब्रांच द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में कई बातों का जिक्र है। इसमें यह भी इशारा किया गया है कि श्रावणी मेला के समय कावरियों के भेष में आतंकी या उग्रवादी ताकत माहौल का फायदा उठा सकती है और अप्रिय घटनाओ को अंजाम दे सकती है। आईजी ने अपनी रिपोर्ट में श्रावणी मेला के दौरान हुए पूर्व की घटित घटनाओं के बारे में भी जिक्र किया है। वहीं, यह भी जिक्र है कि देश के कई धार्मिक स्थलों पर इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।

    देवघर और बासुकीनाथ मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। देवघर और बासुकीनाथ मंदिर को सुरक्षा के लिहाज से कई लेयर में बांटा गया है। जबकि, कांवरिया पथ में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। राज्य पुलिस के अलावा सुरक्षाबलों की कई विंग को विशेष तौर पर तैनात किया जायेगा। झारखंड ATS को अलर्ट पर रहने का आदेश मिला है। एटीएस एसपी ऋषव झा भी अपनी टीम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई दिशा निर्देश दे चुके है।

    Also Read : MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    Devghar's Shravani fair is on the target of suspects Special Branch submitted report to Home Secretary and DGP देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, गांव में खुशी की लहर
    Next Article युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड : बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DGP ने कहा- जल्द होगा खुलासा

    July 7, 2025
    क्राइम

    सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

    July 7, 2025
    खेल

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025
    Latest Posts

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड : बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DGP ने कहा- जल्द होगा खुलासा

    July 7, 2025

    सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

    July 7, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025

    सावन के महीने में मंगला गौरी और सोमवारी व्रत कब, यहां देखें पूरी डिटेल्स

    July 7, 2025

    CM नीतीश ने 7468 नवनियुक्त ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.