Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियों का उपायुक्त और एसएसपी ने लिया जायजा
    झारखंड

    झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियों का उपायुक्त और एसएसपी ने लिया जायजा

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। नौ अगस्त को आयोजित होने वाले झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियों का शनिवार को रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने जायजा लिया। उन्होंने जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान संग्रहालय में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सेमिनार, पेंटिंग, एग्जिबिशन, लेजर शो की चल रही तैयारियों का बारीकी से देखा और पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान वीवीआईपी और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे लेकर उपायुक्त ने इवेंट मैनेजमेंट टीम और संबंधित अधिकारियों को समय पर पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम स्थल में वीआईपी पार्किंग और आसपास ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इस लेकर उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात पुलिस अधीक्षक को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस दौरान एसपी सिटी एस जैन, अपर समाहर्ता राजेश बरवार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वरनाथ,आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : जेल में बंद पूर्व विधायक अमित महतो ने दाखिल की जमानत याचिका
    Next Article गुमला : 40 किलो टमाटर व 10 हजार से अधिक राशि की चोरी, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026
    क्राइम

    चर्चित बिल्डर निशित केशरी के घर में चो’री का प्रयास, चली गो’ली, बॉडीगार्ड घा’यल

    July 9, 2026
    Latest Posts

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026

    चर्चित बिल्डर निशित केशरी के घर में चो’री का प्रयास, चली गो’ली, बॉडीगार्ड घा’यल

    July 9, 2026

    BREAKING : रांची ACB टीम की देर रात बड़ी कार्रवाई, बुढ़मू सीओ सचिदानंद समेत तीन को दबोचा !

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.