Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : जनता की समस्याओं का निराकरण करना, सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : जनता की समस्याओं का निराकरण करना, सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2020No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। सारठ प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर उपायुक्त नैन्सी सहाय एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले कस्तूरबा गांधी की बच्चियों द्वारा स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि आप सभी के समस्याओं का समुचित निदान करना सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आपकी समस्या प्रखण्ड स्तर पर हीं दूर करने के प्रयास हेतु सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आने वाले समय में देवघर जिला अंतर्गत सभी प्रखण्डों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके पश्चात पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों के समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों के शिकायतों को उपायुक्त ने बारी-बारी से सुन रोजमर्रा की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। इसके अलावे सरकार आपके द्वार क्रार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंदों का योजना का जल्द से जल्द लाभ दिया जाय। इसके अलावे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ आमजनमानस को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गयी और उन्हें बतलाया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने हेतु क्या-क्या पात्रता है आदि। इसके अलावे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान आॅन दी स्पॉट किया। इसी क्रम में बिरमा कुमारी को दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति उपायुक्त द्वारा दी गयी।
    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय ने विभिन्न विभागों यथा- स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, मनरेगा, पंचायती राज, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, पशुपालन विभाग, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक आदि के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर कार्यान्वित की जाने वाली योजनाओं, कार्यक्रमों के संदर्भ में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावे कार्यक्रम में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन विवाद से संबंधित विभिन्न आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिये गए। इन सभी प्राप्त शिकायतों का रिकॉर्ड बनाकर संबंधित विभाग को निष्पादन के लिए भेजने का निदेश उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा दिया गया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय ने शैलेन्द्र महतो, सुवास महतो, सुबोध महतो को स्प्रे मशीन का वितरण किया। साथ हीं प्रवीण कुमार महतो को मृदा स्वास्थ्य जांच कीट दिया गया। वहीं स्कूली बच्चों के बीच उपायुक्त ने स्कूल बैग, स्कूल डेज्स और किताबों का वितरण किया गया।

    प्राप्त आवेदनों का निराकरण हो तय समय पर: नैन्सी सहाय
    कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को एक-एक कर सुना एवं सभी को आश्वस्त किया कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाय। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक निश्चित समय सीमा तय करते हुए सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। इसके अलावे उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उक्त कार्यक्रम हेतु सभी अपने-अपने प्रखण्ड मुख्यालय में आवश्यक व्यवस्था एवं प्रचार प्रसार सुनिश्चित करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ उठा सके एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा प्रखण्ड स्तरीय सभी विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर अपने-अपने विभागों के योजनाओं का लाभ योग्य लाभार्थियों को देने, योजना संबंधी शिकायतों का त्वरित निष्पादन एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।
    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि आप सभी के समस्याओं का समुचित निदान करना सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आपकी समस्या प्रखण्ड स्तर पर हीं दूर करने के प्रयास हेतु सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आने वाले समय में देवघर जिला अंतर्गत सभी प्रखण्डों के पश्चात सभी पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ आमजनमानस को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गयी और उन्हें बतलाया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने हेतु क्या-क्या पात्रता है आदि।
    इस दौरान प्रमुख, उप प्रमुख, उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर योगेन्द्र प्रसाद साव, डी.आर.डी.ए निर्देशक नयन तारा केरकेट्टा, भू-अर्जन पदाधिकारी उमा शंकर प्रसाद, स्थापना उपसमाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशालदीप खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, सारठ एवं संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : धर्म बदलकर छत्तीसगढ़ की लड़की के साथ यौन शोषण, एफआईआर दर्ज
    Next Article राज्य सरकार नगर निगम जैसी स्वायत्त संस्थाओं को पंगु बनाने के लिए एसीबी का दुरुपयोग कर रही है : भाजपा

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.