Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 10:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : निलंबित आईपीएस अधिकारी राकेश दुबे के पास मिली करोड़ो की संपत्ति, इओयू की टीम पहुंची कचहरी, नोटरी और स्टाम्प वैंडर से हुई पूछताछ
    झारखंड

    देवघर : निलंबित आईपीएस अधिकारी राकेश दुबे के पास मिली करोड़ो की संपत्ति, इओयू की टीम पहुंची कचहरी, नोटरी और स्टाम्प वैंडर से हुई पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: बिहार के निलंबित आइपीएस अधिकारी राकेश कुमार दुबे के पास करोड़ो रूपये की संपत्ति मिली है। गुरुवार सुबह राकेश दुबे के पैतृक आवास समेत कई ठिकाने पर इकोनामिक ऑफेंस यूनिट की टीम की छापेमारी के दौरान कई तरह के दस्तावेज इओयू के हाथ लगे हैं। इसके बाद इओयू की टीम देवघर के कोर्ट कैम्पस पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी ने कचहरी के एक नोटरी पब्लिक और स्टाम्प वैंडर से इस संबंध में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में करीब दो करोड़ 55 लाख 49 हजार 691 रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिली है। राकेश दुबे पर अपनी पत्नी, स्वजनों, मित्रों व व्यावसायिक सहभागियों के जरिए काले धन को सफेद बनाने यानी मनी लांड्रिंग करने के भी प्रमाण मिले हैं।

    बिल्डरों से साठ-गांठ कर कई राज्यों के आधा दर्जन से अधिक कंस्ट्रक्शन कंपनियों में अवैध तरीके से नकद राशि निवेश की गई है। इसके अलावा होटल, रेस्तरां, मैरेज हाल व भू-खंडों में भी करोड़ों रुपये निवेश किए गए हैं। अवैध तरीके से कमाए गए करोड़ों रुपये ब्याज पर भी लगाए गए हैं। ईओयू की टीम अभी इन सारी संपत्तियों का आकलन कर रही है। उनकी मां और बहन के नाम पर भी कई चल एवं अचल संपत्तियों की जानकारी मिली है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद अवैध कमाई की राशि और बढ़ सकती है। हालांकि इस दौरान अधिकारियों ने मीडिया से किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की। लेकिन सूत्रों के अनुसार, इओयू टीम के अधिकारियों द्वारा सभी दस्तावेज को पटना ले जाया गया है। ज्ञात हो कि अवैध बालू खनन मामले को लेकर ईओयू की दो टीम गुरुवार की सुबह देवघर जिले जसीडीह स्थित एसपी के पै‍तृक गांव सिमरिया और सचिन रेसीडेंसी होटल में छापेमारी की थी। इसके अलावा राकेश दुबे के बिहार स्थित कई ठिकाने पर छापेमारी की गई है।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के लाभुकों से किया संवाद, 25 लाख लाभुकों के बीच किया चेक का वितरण
    Next Article खूंटी डीएसई का अपने कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, डांट के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक की तबीयत बिगड़ी

    Related Posts

    झारखंड

    जैना मोड़ चौक में खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान, अवैध कोयला लोड ट्रक जब्त

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025
    Latest Posts

    एशिया कप 2025: भारत और यूएई के बीच आज मुकाबला, दुबई में रात 8 बजे से शुरू होगा मैच

    September 10, 2025

    राष्ट्रपति ट्रंप बोले – पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, जल्द होगी बात

    September 10, 2025

    जैना मोड़ चौक में खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान, अवैध कोयला लोड ट्रक जब्त

    September 10, 2025

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.