Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 6:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : प्राथमिकता के आधार पर ई-पास के आवेदन का किया जा रहा है निष्पादन: उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : प्राथमिकता के आधार पर ई-पास के आवेदन का किया जा रहा है निष्पादन: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • पैनिक होने या घबराने की आवश्यकता नही

    देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से पूरे देश/राज्य/जिला में लॉक डाउन लागू है। ऐसे में लाॅकडाउन के वजह से दूसरें जगहों में फंसे देवघर जिला के लोगों को वापस घर लाने हेतु एवं बाहर के वैसे लोग जो यहां फंस गए है, उन्हें वापस उनके घर भेजने हेतु ई-पास प्राप्त करने हेतु लोगों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है, जिसके तहत कुल तीन श्रेणी यथा- स्ट्रान्डेड, मेडिकल और इसेंशियल में आवेदन जिला प्रशासन को प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में यदि किन्ही के ई-पासनिर्गमन में कुछ विलम्ब होता है, तो इससे किसी को भी घबराने या पैनिक होने की आवश्यकता नही है। ई-पास निर्गमन हेतु प्राप्त सभी आवेदनों के वरीयता क्रम के अनुसार ई-पास निर्गत किया जा रहा है। परन्तु मेडिकल कारण दर्शाये गए आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए उनका पहले निष्पादन किया जा रहा है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े एवं वे अविलम्ब अपना यात्रा कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई भी व्यक्ति घबरायें नहीं। सभी का ई-पास ससमय निर्गत हो जाएगा एवं आवागमन की अनुमति प्राप्त कर आसानी से वे अपनी यात्रा कर सकते है।

    • गलत कारणों से पास निर्गत कराने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    ई-पास के लिए नाम, पता, संपर्क नंबर, ई-पास की वैधता, यात्रा का उद्देश्य जैसी जानकारी दर्ज करनी होती है। ई-पास केवल एक सीमित अवधि के लिए और एक स्थान के लिए ही जारी किया जा रहा है। यह उन यात्रियों की संख्या भी बताएगा जो व्यक्ति के साथ होंगे। पास के लिए आवेदन करने का मतलब यह नहीं है कि यह मिल गया है। इसका अलावे बेवजह या निर्गत पास के गलत इस्तेमाल करने की स्तिथि में संबंधित व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबागः आग लगने से महिला की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article जामताड़ाः मजदूरों से किराया वसूले जाने पर सियासत तेज, विधायक इरफान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

    Related Posts

    झारखंड

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025
    झारखंड

    तेज बारिश के चलते रांची में ढह गया एक कोचिंग सेंटर

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    NHAI की लापरवाही से जलमग्न हुआ टाटा-रांची हाईवे, आवागमन पूरी तरह ठप

    June 19, 2025
    Latest Posts

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    टाटानगर यार्ड में जलजमाव से रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    June 19, 2025

    तेज बारिश के चलते रांची में ढह गया एक कोचिंग सेंटर

    June 19, 2025

    NHAI की लापरवाही से जलमग्न हुआ टाटा-रांची हाईवे, आवागमन पूरी तरह ठप

    June 19, 2025

    केबल टीवी कंट्रोल रूम में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.