Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर एवं जामताड़ा को मेगा लिफ्ट सिंचाई की मिलेगी सौगात
    झारखंड

    देवघर एवं जामताड़ा को मेगा लिफ्ट सिंचाई की मिलेगी सौगात

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः देवघर एवं जामताड़ा जिलान्तर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास 9 अक्तूबर 2023 को होगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ग्राम सिकटिया, प्रखण्ड सारठ, जिला देवघर में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे. इस योजना का निर्माण 484.35 करोड़ रूपए से होगा. शिलान्यास समारोह को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है.

    क्यों तैयार की गई योजना

    देवघर और जामताड़ा जिला अंतर्गत सारठ, करो, विद्यासागर एवं जामताड़ा प्रखंड में नदी तल से अधिक ऊंचाई पर खेती योग्य भूमि में पारंपरिक नहर प्रणाली से सिंचाई संभव नहीं होने तथा इस प्रणाली में खेती योग्य भूमि का बहुत ज्यादा भू-अर्जन के कारण भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से जल लिफ्ट कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना तैयार की गई है. इसके जरिए पंपिंग के लिए जल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिकटिया ग्राम के समीप अवस्थित अजय बराज के अपस्ट्रीम से पंप मोटर से जल पाइपलाइन के माध्यम से सिंचित क्षेत्र में चकवार सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा. प्रस्तावित पटवन क्षेत्र में मुख्य रूप से धान के अतिरिक्त सरसों, मूंग, गेहूं एवं मक्का की खेती भी संभव हो सकेगी. खेती एवं पशुओं को पानी उपलब्ध कराने के उदेश्य से अधिक वर्षा होने और खेतों में जल की जरूरत सीमित होने की स्थिति में पानी को स्थानांतरित कर नजदीक के तालाबों को भरने का प्रावधान किया है, ताकि ग्रामीणों को तालाबों के माध्यम से हमेशा जल मिल सके.

    चार प्रखंड के 27 पंचायत के किसानों को होगा लाभ

    इस योजना के क्रियान्वयन के फलस्वरूप देवघर और जामताड़ा जिला चार प्रखंड के 27 पंचायत में निवास करने वाले 1,11,174 आबादी को लाभ होगा. इसमें 13,930 अनूसूचित जाति एवं 26, 346 अनूसूचित जन जाति के लोग भी निवास करते हैं. योजना से सारठ प्रखण्ड के 06, करों प्रखण्ड के 06, विद्यासागर प्रखण्ड के 12 और जामताड़ा प्रखण्ड के 03 पंचायत के किसानों को लाभ होगा. योजना का कार्य तीन वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है. इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दुमका जिला अंतर्गत मसलिया एवं रानेश्वर प्रखंड में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मेगा लिफ्ट योजना का निर्माण प्रारंभ कराया गया है, जिससे 22 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी.

    जामताड़ा देवघर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में घुसकर युवक की पिटाई, सीसीएल हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
    Next Article साहेबगंज में डायरिया से तीन की मौत, गांव में टीम कर रही कैंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.