Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 12:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : एक बेहतर जीवन जीने के लिए स्वस्थ शरीर अति आवश्यक : उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : एक बेहतर जीवन जीने के लिए स्वस्थ शरीर अति आवश्यक : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • उपायुक्त ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों व चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट किया

    Joharlive Team

    देवघर। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा अपने संदेश में लाेगाें से अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया है।
    अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा की वर्तमान समय में विश्व के लगभग 200 से अधिक देश कोरोना नामक इस महामारी से जूझ रहे हैं और ऐसे में आज मनाया जाने वाले विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आज दुनियाभर के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी व स्वयंसेवी संस्था कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की सेवा में लगे हुए हैं और उनकी जान बचाने हेतु प्रयासरत हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति लोगों को अपने स्तर से जागरूक करें। उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज का समग्र विकास तब तक संभव नहीं है, जबतक लोग स्वस्थ नहीं होंगे। उसी प्रकार एक स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है, जिसके लिए आवश्यक है कि लोग अपने आसपास के सफाई पर विशेष ध्यान दें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शौच के लिए हमेशा शौचालयों का ही प्रयोग करें और कोशिश करें कि दूसरों को भी शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हम संकल्प लें कि हम #SocialDistancing का पालन स्वयं भी करेंगे और दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करेंगे, ताकि सामाजिक दूरी के माध्यम से हम अपना व अपने परिवार सहित अन्य लोगों के जीवन को सुरक्षित कर सकें।
    इसके अलावे उपायुक्त नैंसी सहाय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से कोरोना संक्रमण के इस लड़ाई में मरीजों की देखभाल करना मानवता के लिए एक महान सेवा है।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में मिशेल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज
    Next Article महाराष्ट्र : अब तक कोरोना वायरस से 52 की मौत, 891 संक्रमित

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    RBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव से फिर बढ़ सकती है महंगाई

    April 21, 2026
    झारखंड

    बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, सीमा से सटे 5 किमी क्षेत्र सील; 52 चेकपोस्ट बनाए गए

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    ईरान अब दुनिया की ‘चौथी महाशक्ति’: अमेरिकी विशेषज्ञ ने खोल दी पश्चिमी देशों की आंखें

    April 21, 2026
    Latest Posts

    ईरान की सख्त शर्तें और कूटनीतिक गतिरोध: क्या वार्ता की मेज तक पहुंच पाएगा तेहरान

    April 21, 2026

    RBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव से फिर बढ़ सकती है महंगाई

    April 21, 2026

    बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, सीमा से सटे 5 किमी क्षेत्र सील; 52 चेकपोस्ट बनाए गए

    April 21, 2026

    ईरान अब दुनिया की ‘चौथी महाशक्ति’: अमेरिकी विशेषज्ञ ने खोल दी पश्चिमी देशों की आंखें

    April 21, 2026

    पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी की झालमुड़ी के बाद अब चंपाई सोरेन की ‘माछ-भात’ वाली तस्वीर वायरल

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.