Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर: कांट्रेक्टर बन फर्जी बैंक एकाउंट खुलवाने वाला शाहिद हुसैन समेत 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 13 मोबाइल, 16 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप समेत 5000 रुपया नगद बरामद
    झारखंड

    देवघर: कांट्रेक्टर बन फर्जी बैंक एकाउंट खुलवाने वाला शाहिद हुसैन समेत 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 13 मोबाइल, 16 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप समेत 5000 रुपया नगद बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2022Updated:March 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। साइबर थाना की पुलिस ने पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गांव में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के एक सीएसपी संचालक को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी दी। साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने 28 वर्षीय सद्दाम अंसारी को करौं से गिरफ्तार किया है। इस साइबर अपराधी के पास से 3 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड और 1 लैपटॉप भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी सद्दाम का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में देवघर जिला के साइबर थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी है।साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस अब साइबर अपराधियों के सरगनाओं पर कार्यवाई कर रही है।

    इस मामले में गिरफ्तार सद्दाम साइबर अपराधियों का बड़ा गैंग ऑपरेट करता है। सद्दाम के गिरोह में 100 से ज्यादा युवक शामिल है। ठगी के इस कारोबार में सभी अपराधियों को कमीशन दिया जाता था। इसके अलावे साइबर डीएसपी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार साइबर अपराधी ने एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बन गूगल सर्च इंजन में अपना नंबर डाल रखा था और इसके माध्यम से वो बैंक के ग्राहकों से ठगी करता था। इसके अलावे साइबर डीएसपी ने बताया कि इस गिरोह के साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फोन पे कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते हैं। इसके साथ ही ड्रीम इलेवन, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं।

    इसके साथ साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: सलैया स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article भारत ने श्रीलंका को एक पारी व 222 रनों से हराया, श्रृंखला में 1-0 से आगे

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.