Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निजी क्लीनिक के दन्त चिकित्सक भी देगें तम्बाकू छोडने हेतु परामर्श- सिविल सर्जन 
    जोहार ब्रेकिंग

    निजी क्लीनिक के दन्त चिकित्सक भी देगें तम्बाकू छोडने हेतु परामर्श- सिविल सर्जन 

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो – राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो के अन्तर्गत सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण की अध्यक्षता में बोकारो जिला के सभी सरकारी गैर सरकारी डेन्टल डाक्टर का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में किया गया। तम्बाकू छोडने हेतु परामर्शी सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने के विषय पर आयोजन किया गया .प्रशिक्षण का शुभारम्भ एवं सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के द्वारा किया गया। साथ ही जिला नोडल पदाधिकारी एन ओ एच पी डॉ निकेत चौधरी ने प्रशिक्षण का उद्देश्य के बारे में बताया.

    सिविल सर्जन डॉक्टर ए बी प्रसाद द्वारा सभी लोगो को बताया गया कि झारखण्ड में तम्बाकू का उपयोग 13 से 15 वर्ष के बच्चों के अन्दर काफी चलन में आ रहा है और बच्चों के अभिभावक भी इसके प्रति काफी सचेत है। परन्तु कोई भी अभिभावक आपसे सम्पर्क करते है तो हम सभी का दायित्व है कि उन बच्चों को तम्बाकू छोडने के बारे में परामर्शी सेवा उपलब्ध करायें साथ ही तम्बाकू छोडने हेतु सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे एन आर टी दवा की सुविधा का लाभ पहुचाने में मदद करे। आप सभी से अनुरोध है कि उन सभी लागों को तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र से जोडे जो भी तम्बाकू छोडना चाहते हैं।

    प्रशिक्षण के दौरान जिला परामर्शी मो0 असलम के द्वारा निकोटीन रिप्लेस्मेन्ट थेरपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साथ तम्बाकू छोडने व लाभार्थी के व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु परामर्श देने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के अन्त में डॉक्टर निकेत चौधरी द्वारा सभी चिकित्सा पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र में जो भी सुविधा उपलब्ध है उसका आप सभी ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाये और तम्बाकू मुक्ति बोकारो के सपने को साकार करें।

    इस अवसर पर डॉक्टर सेलिना टूडू डी आर सी एच ओ बोकारो, डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर निकेत कुमार चौधरी, डॉक्टर विकास कुमार, गैर सरकारी संस्थान के चिकित्सा पदाधिकारी, जिला परामर्शी मो0 असलम, आरती कुमारी मिश्रा व छोटेलाल दास के साथ सभी चिकित्सक उपस्थित थे.

    गैर सरकारी संस्थान चिकित्सा पदाधिकारी जिला नोडल पदाधिकारी एन ओ एच पी. झारखंड डेन्टल डाक्टर तम्बाकू का उपयोग तम्बाकू छोडने हेतु परामर्शी सेवा तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र तम्बाकू मुक्ति बोकारो निकोटीन रिप्लेस्मेन्ट थेरपी परामर्श प्रशिक्षण बच्चों में तम्बाकू का उपयोग बोकारो राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली विभाग का अधिकारी बनकर करते थे ठगी, जामताड़ा में दो गिरफ्तार
    Next Article भाजपा की ओर से झारखंड के मुख्यमंत्री तथा विस अध्यक्ष का किया गया पुतला दहन

    Related Posts

    गिरिडीह

    शहनाइयों के बीच गूंजी चीखें : शादी में भरभराकर गिरा छज्जा, 30 लोग घायल

    June 10, 2026
    झारखंड

    देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में गरजा बुलडोजर, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

    June 10, 2026
    Latest Posts

    शहनाइयों के बीच गूंजी चीखें : शादी में भरभराकर गिरा छज्जा, 30 लोग घायल

    June 10, 2026

    देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026

    देवघर में गरजा बुलडोजर, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

    June 10, 2026

    साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची पुरुलिया से बरामद, दंपति गिरफ्तार

    June 10, 2026

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.