Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घने बादलों ने दी दस्तक, आज से तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश संभव
    झारखंड

    घने बादलों ने दी दस्तक, आज से तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश संभव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मार्च के पहले सप्ताह में अप्रैल-मई जैसी गर्माहट महसूस होने के बाद अब मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है। रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे दिन में भी शाम जैसा माहौल बना रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन आसमान में आंशिक बादल बने रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा और अगले तीन दिनों तक गरज के साथ आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

    तीन दिन के लिए येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने धनबाद समेत झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    गंगा के तटीय हिस्से से ओडिशा तक बना चक्रवाती घेरा

    मौसम केंद्र रांची के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय हिस्से से लेकर ओडिशा तक ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके अलावा बिहार से होते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के कारण लगातार बादलों की आवाजाही हो रही है, जिससे बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।

    हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

    मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है। एक साथ कई मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है और बीच-बीच में आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है।

    पिछले साल भी मार्च से शुरू हुई थी बारिश

    पिछले साल भी मार्च महीने से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। मार्च से लेकर मई तक रुक-रुक कर प्री-मानसून बारिश होती रही थी। इसी वजह से मई महीने में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा था और सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। जून में मानसून के आगमन के बाद भी अच्छी बारिश हुई थी। अगर इस बार भी इसी तरह बारिश की गतिविधियां जारी रहती हैं, तो लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

    Also Read : बहन-जीजा को खोने के दर्द के बीच खेले ईशान किशन, तूफानी पारी से भारत को दिलाई टी20 वर्ल्ड कप जीत

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहन-जीजा को खोने के दर्द के बीच खेले ईशान किशन, तूफानी पारी से भारत को दिलाई टी20 वर्ल्ड कप जीत
    Next Article बिहार STF का गिरिडीह में छापा, नक्सली कांड के दो आरोपी दबोचे गए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.