Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 1:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिल्ली : चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रहने वाले 102 जमातियों में से 52 कोरोना पॉजिटिव
    देश

    दिल्ली : चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रहने वाले 102 जमातियों में से 52 कोरोना पॉजिटिव

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रह रहे102 लोगों में 52 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इनमें से कई लोग पिछले महीने निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनमें कई विदेशी भी शामिल हैं। चांदनी महल इलाका भी दिल्ली के 33 हॉटस्पॉट में शामिल है।

    पुलिस के मुताबिक, बीते पांच दिनों में सघन तलाशी अभियान चलाने के बाद सरकार एजेंसियों ने 13 मस्जिदों में रहने वाले इन 102 जमातियों का पता लगाया। प्रारंभिक जांच में 52 लोग पॉजिटिव पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों ने चांदनी महल इलाके को सैनिटाइज कराया और पूरे इलाके को सील कर दिया है।

    चांदनी महल में इससे पहले तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैँ। इनके संपर्क में आए लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। पूरे इलाके में किसी को भी आवाजाही की इजाजत नहीं है। सभी जरूरी चीजें उन तक पहुंचाई जा रही हैं।

    मरकज में कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद छानबीन हुई तो पुरानी दिल्ली इलाके में चांदनी महल में 185 देसी और विदेशी जमातियों के अलग-अलग मस्जिदों में छिपे होने का पता। इनमें 138 विदेशी और 47 देसी जमाती थी।

    विदेशियों में 18 महिलाएं भी थीं जो कुछ लोगों के घरों में रुकी हुई थी। इनका पता चलते ही प्रशासन ने छह अप्रैल को 102 जमातियों को निकालकर गुलाबी बाग स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। यहां सभी के सैंपल लिए गए। शुरुआत में 52 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला।

    बाद में इनकी संख्या 53 हो गई। इधर, इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों का पता चलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। डीएम की ओर से पुलिस के अलावा पूरे प्रशासनिक अमले को पुरानी दिल्ली में लगा दिया गया। जिन 13 मस्जिदों से जमातियों को निकाला गया। उन मस्जिदों के आसपास पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : भारत में अब तक 273 लोगों की मौत, 8000 संक्रमित
    Next Article दुनिया में कोरोना वायरस से 22 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित : डब्ल्यूएचओ

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025
    टेक्नोलॉजी

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025
    देश

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.