Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ को और मतों की गिनती 11 फरवरी को
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ को और मतों की गिनती 11 फरवरी को

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव आठ फरवरी को एक चरण में होंगे और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किये जायेंगे।

    मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जायेगी और नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामाकन पत्रों की जांच 22 जनवरी होगी। चौबीस जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

    मतदान आठ फरवरी को होगा और मतों की गिनती 11 फरवरी मंगलवार को की जायेगी। विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया 13 फरवरी को समाप्त हो जायेगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

    श्री अरोड़ा ने एक प्रश्न के उत्तर में श्री अरोड़ा ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करने की जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी की है। चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद दिल्ली के लिए विशेष योजनाओं का एलान नहीं किया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में एक करोड़ 46 लाख 136 सामान्य मतदाता वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा 11 हजार 556 सैनिक मतदाता हैं। इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड 47 लाख 3692 होगी।

    कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाता 80 लाख 55 हजार 686 और महिला मतदान 66 लाख 35 हजार 635 हैं। किन्नर मतदाताओं की संख्या 815 है। नये मतदाताओं की संख्या दो लाख आठ हजार 883 है।

    पश्चिम दिल्ली की मटियाला विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक चार लाख नौ हजार 935 और सबसे कम चांदनी चौक विधानसभा में एक लाख 25 हजार 172 मतदाता हैं। दिल्ली के सभी मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र बन गए हैं।

    मतदान केंद्रों की संख्या 13 हजार 750 होगी जो पिछले चुनाव की तुलना 16.89 प्रतिशत अधिक है ।

    #National News Latest news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व सांसद पप्पू यादव से मिले कैलाश यादव
    Next Article पलामू : 18 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.