Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिल्ली विधानसभा चुनावः महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर आधी आबादी को भागीदारी देने में कांग्रेस अव्वल
    देश

    दिल्ली विधानसभा चुनावः महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर आधी आबादी को भागीदारी देने में कांग्रेस अव्वल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । दिल्ली विधान सभा चुनाव में करीब बीस फीसदी महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने आधी आबादी को भागीदारी देने के मामले में भाजपा व आम आदमी पार्टी को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस ने 54 उम्मीदवारों की पहली सूची में दस महिलाओं का जगह दी है जबकि भाजपा की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट में सिर्फ चार और आप की 70 उम्मीदवारों की लिस्ट में आठ महिला उम्मीदवार हैं।
    कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में शामिल 10 महिलाओं में से पांच युवा हैं। वहीं, पांच को पहली बार विधानसभा में अपना भाग्य आजमाने का मौका मिला है। माना जा रहा है कि पहली सूची में करीब 20 फीसदी महिला प्रत्याशियों को चुनावी जंग में उतारने सहित यूथ कार्ड को भी इस चुनाव में भुनाएगी। इनमें से अधिकतर युवा प्रत्याशी हैं, जिनकी दिल्ली के तमाम विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच अच्छी पैठ है।

    पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री शिवानी चोपड़ा कालकाजी से चुनाव लड़ेेंगी, जबकि कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद चुनाव में संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमाएंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर व अलका लांबा चांदनी चौक सीट से चुनाव में एक बार फिर जीत का दावा करेंगी। अलका लांबा चांदनी चौक सीट से ही आप की विधायक रही हैं।

    वहीं, पार्टी ने तिमारपुर से अमरलता सांगवान, मॉडल टाउन से आंकाक्षा ओला, आरके पुरम से प्रियंका सिंह, मालवीय नगर से रितू शर्मा, कालकाजी शिवानी चोपड़ा, बाबरपुर से अनवीक्षा त्रिपाठी जैन, राधिका खेड़ा को जनकपुरी सीट से उम्मीदवार बनाया है। सभी वर्गों और उम्र को ध्यान में रखकर टिकट बंटवारे के जरिए कांग्रेस की कोशिश है कि दिल्ली चुनाव को रणनीतिक तौर पर बेहतर ढंग से लड़ा जाए।
    तीनों दलों के महिला उम्मीदवार:
    भाजपा
    शालीमार बाग : रेखा गुप्ता
    त्रिलोकपुरी (एससी) : किरण वैद
    ग्रेटर कैलाश : शिखा राय
    बल्लीमारान : लता सोढ़ी

    आम आदमी पार्टी
    मंगोलपुरी (एससी) : राखी बिड़लान
    शालीमार बाग : बंदना कुमारी
    राजौरी गार्डन : धनवंती चंदेला
    हरी नगर : राजकुमार ढिल्लो
    पालम : भावना गौड़
    आरके पुरम : प्रोमिला टोकस
    कालकाजी : आतिशी मर्लेना
    रोहतास नगर : सरिता सिंह

    कांग्रेस
    चांदनी चौक: अलका लांबा
    बाबरपुर : अनविक्षा त्रिपाठी जैन
    कालकाजी : शिवानी चोपड़ा
    संगम विहार : पूनम अजाद
    आरके पुरम : प्रियंका सिंह
    मालवीय नगर : नीतू वर्मा
    तिमारपुर : अमर लता सांगवान
    मॉडल टाउन : आंकाक्षा ओला
    पटेल नगर (एससी) : कृष्णा तीरथ
    जनकपुरी : राधिका खेरा

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदोना-पत्तल बेचकर गुजर- बसर कर रही उग्रवादी हिंसा की पीड़िता सुशीला देवी
    Next Article झाविमो की नई कार्यकारिणी के स्वरूप से बाबूलाल का भाजपा में विलय तय, फिर भी बाबूलाल चुप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.