Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 2:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूजा पंडाल घूमने गए हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
    झारखंड

    पूजा पंडाल घूमने गए हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटवारी पूजा पंडाल के पास झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता जयेश आनंद के साथ मारपीट की घटना हुई है. इस संबंध में अधिवक्ता द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या-173/24 दर्ज की गई है. जयेश आनंद ने बताया कि वह दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने घर हजारीबाग आए थे और रात 11 बजे अपने दो मित्रों के साथ पूजा पंडाल घूमने गए थे. वहीं, जब वे कॉफी पी रहे थे, पूर्व पार्षद विजय चौधरी आए और उन्हें सीट से उठने के लिए कहा. जब इस पर जयेश ने सवाल किया, तो विजय गाली-गलौज करने लगे.आरोप है कि विजय चौधरी ने फोन कर 10 से 15 लोगों को बुला लिया, जो शराब के नशे में थे. उनके पहुंचते ही सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी. जायेश और उनके दोस्त बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमलावरों ने जयेश को खींचने की कोशिश की ताकि सीसीटीवी में उनकी हरकतें ना आएं. पुलिस की शिकायत में बताया गया है कि विजय चौधरी ने पिस्तौल के बट से जयेश को घायल कर दिया. घटना के समय जयेश मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया. मारपीट के बाद जयेश बेहोश हो गए और जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने पुलिस के गश्ती दल को बुलाया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जयेश ने पूर्व पार्षद विजय चौधरी, शुभम वर्मा, सोनू गोस्वामी और अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला, अपहरण की कोशिश और लूट का मामला दर्ज कराया है. कोर्रा प्रभारी शमशेर बहादुर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.

    अधिवक्ता अपहरण अस्पताल जयेश आनंद जांच जानलेवा हमला झारखंड थाना कांड दुर्गा पूजा पिस्तौल पुलिस पूजा पंडाल मटवारी मारपीट लाठी-डंडा लूट विजय चौधरी हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को झटका, चार निर्दलियों संग उमर ने कर दिया खेला; क्या बीजेपी का है इसमें काेई हाथ?
    Next Article ‘माता के आशीर्वाद से झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार’, केंद्रीय मंत्री ने पूजा पंडालों का किया दौरा

    Related Posts

    झारखंड

    बिजली विभाग पर सवाल, युवक की आत्महत्या की चेतावनी के बाद सीएम ने लिया संज्ञान

    April 22, 2026
    झारखंड

    SAIL बोकारो अस्पताल में शामिल हुए 10 विशेषज्ञ डॉक्टर, अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर

    April 22, 2026
    कोर्ट की खबरें

    लैंड स्कैम केस में HC का बड़ा फैसला, दिलीप घोष की याचिका खारिज

    April 22, 2026
    Latest Posts

    बिजली विभाग पर सवाल, युवक की आत्महत्या की चेतावनी के बाद सीएम ने लिया संज्ञान

    April 22, 2026

    SAIL बोकारो अस्पताल में शामिल हुए 10 विशेषज्ञ डॉक्टर, अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर

    April 22, 2026

    लैंड स्कैम केस में HC का बड़ा फैसला, दिलीप घोष की याचिका खारिज

    April 22, 2026

    ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब, पहले हफ्ते में लगा सकती है सेंचुरी

    April 22, 2026

    राज्यपाल से मिले संजय सेठ, दिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का निमंत्रण

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.