Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 12:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वर्णरेखा रेलवे ब्रिज में मिली युवक-युवती की लाश, हत्या की आशंका
    झारखंड

    स्वर्णरेखा रेलवे ब्रिज में मिली युवक-युवती की लाश, हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : बरलंगा थाना अंतर्गत मुरी-बरकाकाना रेल खंड पर बुधवार को स्वर्णरेखा रेलवे ब्रिज पर युवक और युवती का शव बरामद किया गया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। RPF के जवानों ने सुबह करीब पांच बजे गश्ती के दौरान ब्रिज के बीचो-बीच ट्रैक पर दोनों का शव को देखा। घटना की सूचना पाकर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

    बरलंगा थाना प्रभारी अमित कुमार, मुरी ओपी बबलू सिंह सहित RPF मुरी के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों के शवों को देखने के बाद आशंका व्यक्त की गई कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। दोनों की हत्या कर शव को रेलवे ब्रिज पर लाकर फेंक दिया गया होगा। लगभग 20 वर्षीय युवती का चेहरा ओढ़नी से ढका हुआ है। जबकि करीब 28 वर्षीय युवक के एक अंगुली में कटा हुआ निशान मिला है। इसके अलावा दोनों के शरीर के बाहरी हिस्से में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। दोनों का शव पुल के बीचो-बीच आमने सामने पड़ा हुआ है।

    दोनों के चप्पल एक जगह पर हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान स्वर्णरेखा रेलवे पुल के नीचे से दो मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस जब्त मोबाइल के आधार पर दोनों के पहचान करने में जुटी है।घटना के बाद रामगढ़ व रांची जिले के बीच सीमा विवाद को लेकर पिछले करीब 4 घंटे से दोनों शव पुल पर ही पड़े हुए हैं। RPF मुरी के अधिकारियों का कहना है कि स्वर्णरेखा रेलवे पुल रामगढ़ जिले में है। यह बरलंगा थाना अंतर्गत में पड़ता है। दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए बरलंगा थाना व मुरी OP पुलिस के बीच मंत्रणा चल रही है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक-युवती आसपास क्षेत्र के नहीं हैं। दोनों के शव को देखने से लगता है कि इनकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरंट लगने से हाथी की मौत, वन विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप
    Next Article संधिगत हालत में महिला का शव बरामद, परिजनों का ससुराल वालों पर दहेज का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025
    गुमला

    गुमला के कृष्ण टाना भगत का इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

    August 3, 2025
    झारखंड

    सोशल मीडिया पर प्यार के बाद देवघर में शादी, अब दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025
    Latest Posts

    स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस, हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

    August 3, 2025

    एशिया कप 2025: दुबई और अबू धाबी में होंगे मुकाबले, भारत-पाकिस्तान इस दिन भिड़ेंगे

    August 3, 2025

    तमिल सिनेमा के हास्य अभिनेता माधन बॉब का निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस

    August 3, 2025

    ई-रिक्शा ड्राइवर की पीट-पीटकर ह’त्या, बॉडी घर के पास फेंका

    August 3, 2025

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.