Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में तीन दिन से लापता युवक की हत्या, रिंग रोड पर मिला शव
    झारखंड

    रांची में तीन दिन से लापता युवक की हत्या, रिंग रोड पर मिला शव

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। तुपुदाना इलाके में पिछले तीन दिन से गायब 30 साल के दीपक का शव रविवार की सुबह तुपुदाना रिंग रोड से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक दीपक 4 मार्च से अपने घर से गायब था। वो बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। बताते चलें कि दीपक की हत्या बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर की गई है। उसके पूरे शरीर पर जख्मों के निशान हैं. ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने दीपक को बड़े ही बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

    दीपक के लापता होने पर परेशान परिजनों ने उसे ढूंढने के लिए सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उसकी तस्वीर जारी की थी। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई थी। अब रविवार को दीपक का शव बरामद होने से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

    मामले में अहम कड़ी पुलिस के हाथ लगी है. दरअसल, दीपक के शव के पास से ही उसकी बाइक भी बरामद की गई है। हालांकि जिस जगह से शव बरामद किया गया, वहां शनिवार रात तक कोई शव नहीं पड़ा हुआ था। ग्रामीण अक्सर उस इलाके से आते-जाते रहते हैं। देखने से ऐसा लग रहा है कि दीपक की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसके शव को रिंग रोड के पास लाकर फेंक दिया. वहीं दूसरी तरफ पुलिस दीपक की कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि दीपक ने किन लोगों से संपर्क किया।

    Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला युवती का शव, मौत के कारणों की जांच जारी
    Next Article पलामू: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, घर में पसरा मातम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.