Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»DC vs MI : आज के मैच में दिल्ली की नजरें पांचवीं जीत पर, प्लेइंग 11 में ये हो सकते हैं शामिल
    खेल-सिनेमा

    DC vs MI : आज के मैच में दिल्ली की नजरें पांचवीं जीत पर, प्लेइंग 11 में ये हो सकते हैं शामिल

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 के 29वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा. यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली की टीम जीत की पटरी पर सवार है. दिल्ली ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और चारों में जीत दर्ज की है. टीम की कप्तानी इस सीजन अक्षर पटेल के हाथों में है और उनका नेतृत्व अब तक असरदार साबित हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) फिलहाल अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है.

    मुंबई की मुश्किलें बरकरार

    वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक में जीत मिल पाई है, जबकि चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में आज का मुकाबला उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा साबित हो सकता है.

    पिच और मौसम की जानकारी

    अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अब धीमी और कम उछाल वाली नहीं रही. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद यहां की सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार बन गई है और यह मैदान अब हाई-स्कोरिंग वेन्यू के रूप में जाना जाता है. IPL इतिहास में यहां का सर्वोच्च स्कोर 266 रन रहा है जबकि न्यूनतम स्कोर 44 है.

    आज दिल्ली का मौसम गर्म रहेगा. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उमस खिलाड़ियों की परीक्षा ले सकती है. हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है जिससे मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरे 20 ओवर का होने की उम्मीद है.

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    अब तक दिल्ली और मुंबई के बीच कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से मुंबई ने 19 जबकि दिल्ली ने 16 बार जीत हासिल की है. हालांकि, हाल के मुकाबलों में दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है और पिछली बार भी उन्होंने मुंबई को मात दी थी.

    क्या कहता है समीकरण?

    दिल्ली की मौजूदा फॉर्म और होम ग्राउंड का फायदा उसे फेवरेट बना रहा है, जबकि मुंबई को अपने प्रदर्शन में सुधार कर वापसी करनी होगी. यदि हार्दिक की टीम आज जीत दर्ज करने में नाकाम रहती है, तो उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है.

    संभावित प्लेइंग 11

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) : अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, विपराज निगम, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा.

    मुंबई इंडियंस (MI) : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, दीपक चाहर, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

    Also Read : IPL 2025 : जयपुर में आज RR vs RCB का महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट

    Dc Delhi capitals Delhi home ground is Arun Jaitley Stadium IPL IPL 2025 IPL 2025 के 29वें मुकाबले mi MI vs DC Mumbai Indians दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाउथ सुपर स्टार राम चरण बनाए गए कैंपा के नये ब्रांड अम्बेसडर
    Next Article शहीद जवान सुनील धान को राज्यपाल और CM ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    July 7, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.