Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के ‘दशरथ मांझी’: पहाड़ी काट बनाया रास्ता, 115 की जगह 55 किमी रह गई दूरी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के ‘दशरथ मांझी’: पहाड़ी काट बनाया रास्ता, 115 की जगह 55 किमी रह गई दूरी

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। अकेले दम पर पहाड़ काटकर रास्ता बनाने वाले बिहार के दशरथ मांझी अपने कारनामे के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। अब वैसा ही कारनामा झारखंड के दो लोगों ने कर दिखाया है। उन्होंने चकाई प्रखंड की दुर्गम मड़वा पहाड़ी को काटकर चार किलोमीटर का रास्ता बना दिया। इसके बाद मड़वा पहाड़ी से जमुई जिला मुख्यालय की दूरी महज 55 किलोमीटर रह गई, जो पहले 115 किमी थी। अब इन दोनों लोगों ने सरकार से पक्का रास्ता बनवाने की मांग की है। 

    जानकारी के मुताबिक,  झारखंड के भेलवाघाटी गांव में रहने वाले लोगों को जमुई जाने के लिए भेलवाघाटी से चकाई होते हुए जाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें 115 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था, जिसमें करीब 3-4 घंटे लग जाते थे। ऐसे में भेलवाघाटी में रहने वाले डोमन मियां और इस्लाम मियां ने अपने गांव समेत आसपास के 70 गांवों के लोगों के लिए पहाड़ काटने की तैयारी कर ली।

    इस्लाम मियां और डोमन मियां बताते हैं कि उन्होंने गया के दशरथ मांझी का किस्सा सुना था। उन्हें पता चला था कि दशरथ मांझी ने किस तरह अकेले दम पर वर्षों की मेहनत से पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया था। इन दोनों ने दशरथ मांझी से प्रेरणा ली और स्थानीय लोगों की परेशानी दूर करने का फैसला ले लिया। उन्होंने जंगल में पशु चराने के दौरान मड़वा पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाना शुरू कर दिया। 

    जानकारी के मुताबिक, इस्लाम और डोमन मियां ने साल 2017 में पहाड़ी को काटने की शुरुआत की। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण भी उनकी मदद करने में जुट गए, जिसके चलते महज तीन साल में ही पहाड़ी को काटकर मड़वा पहाड़ी से सोनो के रजोन तक चार किलोमीटर का रास्ता बना लिया गया। 

    अब डोमन और इस्लाम मियां ने सरकार से मांग की है कि इस सड़क को पक्का कर दिया जाए, जिससे इस रास्ते पर छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना शुरू हो सके और लोगों की दिक्कतें कम हो जाएं। उनका कहना है कि इस सड़क से जमुई, खैरा, सोनो के लोग भी आसानी से गिरिडीह और कोडरमा आदि शहर आ-जा सकते हैं। 

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, 1 नक्सली गिरफ्तार व 3 पिस्टल बरामद, सर्च अभियान जारी
    Next Article राजभवन के समीप पोस्टरबाजी मामले में पांच नक्सली गिरफ्तार, आज 3 बजे एसएसपी करेंगे मामले का खुलासा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.