Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 6:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Cyclone Dana : झारखंड के मौसम में बदलाव, चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का है प्रभाव
    जोहार ब्रेकिंग

    Cyclone Dana : झारखंड के मौसम में बदलाव, चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का है प्रभाव

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2024Updated:October 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते 24 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बनने की संभावना है. इसका प्रभाव झारखंड के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा.

    रांची समेत इन जिलों में आज भारी बारिश

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 23 अक्टूबर को रांची, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में भारी वर्षा की संभावना है. इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

    मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. चक्रवात के प्रभाव से ठंड भी बढ़ेगी, जिससे पूरे राज्य में ठंडी हवा का अहसास होगा. मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सूखे पेड़ से दूर रहें और खेतों में काम कर रहे किसान सतर्क रहें. पशुओं को पेड़ों के नीचे न बांधने की सलाह दी गई है.

    धनतेरस-दिवाली में कैसा रहेगा मौसम

    दाना चक्रवात के प्रभाव से 27 अक्टूबर के बाद झारखंडवासियों को राहत मिलेगी. 26 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन 27 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, जिससे त्योहारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. लोग 29 अक्टूबर को धनतेरस पर उत्साहपूर्वक खरीदारी कर सकेंगे. इस प्रकार, झारखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है, लेकिन त्योहारों पर राहत मिलने की उम्मीद है.

    Also Read: जेएमएम ने 35 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की, हेमंत सोरेन बरहेट से होंगे उम्मीदवार

    alert Bokaro citizen advice cold Cyclonic Storm Dana Deoghar Dhanbad dhanteras Diwali Dumka Festival Giridih Godda heavy rain Jamtara jharkhand Khunti Meteorological Center Pakur ranchi relief Sahebganj Saraikela Singhbhum temperature Weather weather change अलर्ट खूंटी गिरिडीह गोड्डा चक्रवाती तूफान जामताड़ा झारखंड ठंड तापमान त्योहार दाना दिवाली दुमका देवघर धनतेरस धनबाद नागरिक सलाह पाकुड़ बोकारो भारी बारिश मौसम मौसम बदलाव मौसम विज्ञान केंद्र रांची राहत सरायकेला साहेबगंज सिंहभूम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएमएम ने 35 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की, हेमंत सोरेन बरहेट से होंगे उम्मीदवार
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 23 October 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, हर अस्पताल में कैंसर जांच और इलाज की सुविधा अनिवार्य

    April 19, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर सख्त रुख, नगर निगम में मेयर ने की अहम बैठक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, हर अस्पताल में कैंसर जांच और इलाज की सुविधा अनिवार्य

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    पताही हवाई अड्डे पर जल्द शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा

    April 19, 2026

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026

    बिहार में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, हर जिले को जोड़ने की तैयारी

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.