Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 4:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चक्रवाती तूफान: कच्छ के जखौ से 180 किमी दूर बिपरजॉय, 6 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा आगे
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवाती तूफान: कच्छ के जखौ से 180 किमी दूर बिपरजॉय, 6 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा आगे

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अहमदाबाद। अरब सागर में बना चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के समुद्र के निकट पहुंचता जा रहा है। गुरुवार शाम इसके कच्छ जिले के जखौ बंदरगाह के समीप लैंडफॉल की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल यह 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। चक्रवात अभी द्वारका के समुद्र तट से 210 किमी, नलीया से 210 किमी, पोरबंदर से 290 किमी और जखौ से सबसे नजदीक 180 किमी की दूरी पर है। खतरे को देखते हुए राज्य सरकार अपने पूरे दल-बल के साथ मुस्तैद है। राहत और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एनडीआरएफ समेत सभी बचाव दलों को मौके पर पहुंचा दिया गया है।

    मौसम विभाग ने 15 और 16 जून को कच्छ, जामनगर और देवभूमि द्वारका जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। पवागढ़, सोमनाथ और द्वारका मंदिर 15 जून को बंद रहेगा। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कच्छ की ओर आगे बढ़ने के साथ समुद्र अपने रौद्र रूप में आ गया है। ऊंची उठ रही समुद्री लहरें भयावह मंजर को दर्शा रही है। मांडवी के समुद्र में लहरें 15 से 20 फीट तक उछल रही हैं।

    दूसरी ओर चक्रवात के गुजरात में लैंडफॉल होने के खतरे को देखे हुए समुद्र किनारे के 0 से 5 और 5 से 10 किमी के अंतराल के 164 गांवों के सरपंचों से मुख्यमंत्री ने डैशबोर्ड के माध्यम से बातचीत की। देवभूमि द्वारका, जामनगर, कच्छ और गिर सोमनाथ जिले के समुद्र तटवर्तीय क्षेत्रों के लोगों से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।

    इसके अलावा बिपरजॉय के असर से जिलों में टेलीकॉम नेटवर्क टूटने पर लोग किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे। दूरसंचार विभाग के गुजरात लाइसेंस सर्विस एरियाज जीएलएसए ने इस संबंध में सभी जरूरी उपाय पहले से कर लिए हैं। इससे यदि किसी टेलीकॉम ऑपरेटर की सेवा का लोग उपयोग नहीं कर पाएंगे तो उनके पास विकल्प होगा कि वे दूसरे ऑपरेटर की सेवा लें।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरे में घुसे बाइकर्स, बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़े

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025
    चतरा

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025
    Latest Posts

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025

    सूचना अधिकार पर सीसीएल का बड़ा प्रशिक्षण सत्र, 88 प्रतिभागी हुए लाभान्वित

    November 19, 2025

    बोकारो के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करे बीएसएल : डीसी

    November 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.